करीना ने शेयर की एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद के साथ तस्वीर, जानिए क्या है वजह

Tuesday, October 27, 2020 17:44 IST
By Santa Banta News Network
हिंदी सिनेमा में अक्सर रिश्ते बनते और टूटते रहते हैं लेकिन कुछ जोड़ियां ऐसी होती हैं जो ब्रेकअप के सालों बाद भी सुर्खियां में बनी रहती हैं| कुछ साल पहले करीना कपूर और शाहिद कपूर की रियल लाइफ जोड़ी ऐसी ही थी| बता दें कि आज ये दोनों स्टार्स अपनी अपनी जिंदगी में काफी में व्यस्त नज़र आते हैं, लेकिन अचानक इस जोड़ी के फैंस तब हैरत में आ गए जब अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर के साथ एक तस्वीर इन्स्टाग्राम पर साझा कर दी|

करीना कपूर ने हाल ही में 'जब वी मेट' के सेट कि एक पुरानी तस्वीर अपने फैन्स के साथ साझा की है| शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म 2007 में 26 अक्टूबर को रिलीज़ हुई थी, इस फिल्म को रिलीज हुए 13 साल हो चुके हैं| इस तस्वीर में, करीना, इम्तियाज अली और शाहिद कपूर प्लेबैक मॉनिटर में देख रहे हैं, करीना ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन देते हुए लिखा कि, 'मुझे तो लगता है लाइफ में जो कुछ इंसान रीयल में चाहता है, असल में उसे वहीं मिलता है"| अभिनेत्री के द्वारा साझा की गई इस तस्वीर पर उनके फैन्स काफी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



फ़िल्मी प्रोजेक्ट कि बात करें तो अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनाई गई फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' में करीना कपूर, आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आने वाली हैं| फिल्म को इसी साल बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाना था, परन्तु कोरोना महामारी के बढ़ जाने से अब इस फिल्म को 2021 में क्रिसमिस के मौके पर रिलीज़ किया जाएगा|। वहीं शाहिद कि बात करें तो वह आने वाले समय में फिल्म 'जर्सी' में नज़र आने वाले हैं| इस फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर की भूमिका निभाते दिखाई देने वाले हैं| दोनों के फैन्स उनकी आने वाली फिल्मों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|
परम सुंदरी: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी अगस्त में रिलीज़ के लिए तैयार!

बॉलीवुड की साल की सबसे बहुप्रतीक्षित प्रेम कहानियों में से एक के लिए तैयार हो जाइए! सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर पहली

Monday, July 14, 2025
एटली की ग्रैंड स्पेक्टैकल 'एए22 एक्स ए6' में अल्लू अर्जुन निभाएंगे चार भूमिकाएँ: भारतीय सिनेमा में एक क्रांतिकारी बदलाव!

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने करियर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं

Monday, July 14, 2025
राजकुमार राव इन दिग्गजों से प्रेरणा लेने की यादें ताज़ा करते हैं!

इस पीढ़ी के सबसे होनहार अभिनेताओं में से एक, राजकुमार राव, फिल्मफेयर के प्रधान संपादक जितेश पिल्लई द्वारा होस्ट किए

Monday, July 14, 2025
'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025