Bollywood News


शाहरुख़ खान की रेड चिल्लिज़ प्रोडक्शन की अगली फिल्म में कार्तिक आर्यन?

कार्तिक आर्यन यंग जनरेशन की उन कलाकारों में से हैं जिनकी डिमांड आज सबसे ज्यादा है | हर कोई उनके साथ काम करना चाहता है और हाल ही में सुनने में आया है की इस लिस्ट में अब बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान का नाम भी शुमार हो गया है| रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख़ खान जो की पिछले 2 साल से फ़िल्में प्रोड्यूस करने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं वे अपने एक प्रोजेक्ट के लिए कार्तिक को साइन करना चाहते हैं |

खबर के मुताबिक़ ये प्रोजेक्ट एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म होगी जिसे लेकर रेड चिल्ल्लिज़ एंटरटेनमेंट की फिलहाल कार्तिक आर्यन से बात चल रही है | कार्तिक को फिल्म की कहानी पसंद है और अब बस उनका फिल्म के लिए फाइनल डेट्स देना बाकी है जसकी बाद इसकी तैयारी शुरू हो जाएगी| इस अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट का निर्देशन करेंगे अजौय बहल जो बीए पास और सेक्शन 375 जैसी फ़िल्में बना चुके हैं|

शाहरुख़ खान चाहे बेटी सालों में बड़े परदे से दूर रहे हों मगर इस दौरान उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस पर फोकस किया है जिसके अंतर्गत फिलहाल कई फ़िल्में और वेब सीरीज़ बना रहे है | इन प्रोजेक्ट्स में अभिषेक बच्चन की 'द बिग वुल', विक्रांत मैसी, बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा की थ्रिलर 'लव हॉस्टल' और अर्जुन कपूर स्टारर मुजफ्फरपुर शेल्टर काण्ड पर आधरित फिल्म भी शामिल है|

वहीँ कार्तिक आर्यन की झोली में फिलहाल अनीज बज्मी की 'भूल भुलैय्या 2' और कोलिन डीकून्हा की 'दोस्ताना 2' शामिल हैं जिनमें वे किआरा अडवाणी व जान्हवी कपूर और लक्ष्य लालवानी के साथ दिखेंगे| इसके अलावा उनके अल्लू अर्जुन की अला वैकुंठपुर्रमुलू के हिंदी रीमेक में भी काम करने की खबर है हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है|

End of content

No more pages to load