Bollywood News


पापा के कंधों पर बैठकर मैक्लोडगंज की सैर करते नज़र आए तैमूर अली खान!

पापा के कंधों पर बैठकर मैक्लोडगंज की सैर करते नज़र आए तैमूर अली खान!
बॉलीवुड की बेबो यानि करीना कपूर खान की यह दिवाली बेहद खास है क्योंकि बहुत जल्द उनके घर दूसरा नन्हा मेहमान आने वाला है| हाल ही में करीना, सैफ अली खान, तैमूर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दिवाली सेलिब्रेट करवाने के लिए धर्मशाला पहुंचे थे| धर्मशाला से इन सभी के कई फोटो और वीडियो इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहे हैं| करीना कपूर ने भी एक तस्वीर फैन्स के साथ साझा की है जिसमें तैमूर अली खान पापा सैफ अली खान के कंधों पर बैठकर मैक्लोडगंज की सैर करते दिखाई दे रहे हैं|

इन्स्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में करीना अपने पति और बेटे के साथ चर्च के बाहर घुमती नज़र आ रही हैं| इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है जिसमें करीना कपूर, सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और तैमूर धर्मशाला की सड़कों पर घूमते दिखाई दे रहे हैं| देखिये तस्वीरें-



अगर आपको पता हो कि 31 अक्टूबर को पूरी दुनिया में हेलोवीन का जश्न मनाया गया था| इस मौके पर करीना कपूर खान ने भी तैमूर के लिए अपने घर पर हेलोवीन पार्टी रखी थी, जिसमें तैमूर अपने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती करते दिखाई दिए थे|

करीना के फ़िल्मी प्रोजेक्ट कि बात करें तो वह अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनाई गई फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' में आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं| फिल्म को इसी साल बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाना था, परन्तु कोरोना महामारी के बढ़ जाने से अब इस फिल्म को 2021 में क्रिसमिस के मौके पर रिलीज़ किया जा सकता है|

End of content

No more pages to load