Dark 7 White Review: सस्पेंस से भरा सियासी दंगल है सुमीत व्यास की 'डार्क 7 व्हाइट'!

Wednesday, November 25, 2020 10:43 IST
By Santa Banta News Network
निर्देशक: सात्विक चौधरी

कास्ट: सुमीत व्यास, जतिन सरना, निधि सिंह, एबिगेल पांडे, टीना सिंह,रचित बहल, मॉनिका चौधरी, संजय स्वराज, शेखर चौधरी

रेटिंग: ***

प्लेटफॉर्म: ऑल्ट बालाजी - ज़ी5

ज़ी5 और ऑल्ट बालाजी ने अपनी नई वेब सीरीज़ 'डार्क 7 व्हाइट' को हाल ही में रिलीज़ कर दिया है, जो श्वेता बृजपुरिया द्वारा लिखे गए क्राइम थ्रिलर अंग्रेज़ी नॉवेल 'डार्क व्हाइट' पर आधारित है। 10 एपिसोड्स की इस सीरीज़ को 24 नवम्बर को लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया है। अगर आप 'डार्क 7 व्हाइट' वेब सीरिज़ देखने की सोच रहे हैं तो उससे पहले इसके बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त कर लें|

'डार्क 7 व्हाइट' वेब सीरीज़ एक मर्डर मिस्ट्री है जो की सियासी दंगल में राजस्थान बैकग्राउंड के साथ युद्धवीर सिंह उर्फ़ यूडी (सुमीत व्यास) के इर्द-गिर्द घुमती नज़र आती है, जो स्टेट के सबसे कम उम्र के सीएम हैं। यूडी राजस्थान के राजाओं से परिवार से सम्बन्ध रखता है, सीएम पद का चुनाव जीतने के बाद जब वह अपने साथियों के साथ शपथ ग्रहण समारोह के लिए निकलता है तो उसका क़त्ल कर दिया जाता है| इसके बाद सीरीज़ में आगे की कहानी युद्धवीर के अतीत के बारे में लोगों को रूबरू कराते हुए उसकी हत्या की जांच के साथ आगे बढ़ती है।

इस पूरे मामले की जाँच अभिमन्यु सिंह (जतिन सर्ना) करते हैं। सीएम युद्धवीर सिंह की हत्या में कई लोग शक के दायरे में हैं| इनमें से कुछ उनके दोस्त भी हैं जिनके साथ मिलकर उन्होंने सियासत की सीढियाँ चढ़ना सीखा था। जैसे-जैसे जाँच आगे बढ़ती है ये सभी इस केस का हिस्सा बनते नज़र आते हैं| सीरिज़ की शुरुआत से ही इसका सस्पेंस दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा कर रखता है|

डार्क 7 वाइट पहले तीन एपिसोड्स में ही ये साफ़ कर देती है की ये एक दमदार मर्डर मिस्ट्री है| हालांकि शुरुआत में ही एक साथ कई कलाकारों और उनकी कहानियां एक दूसरे में उलझी नज़र आती हैं। सही मायने में देखा जाए तो यह तीसरे एपिसोड के बाद ही दर्शकों को बाँधना शुरू करती है। सुमीत व्यास और जतिन सरना ने अपने अभिनय के द्वारा दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी हैं परन्तु इनके अलावा कोई भी कलाकार लोगों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ने में नाकामयाब रहा है|

इस सीरीज़ का निर्देशन करने वाले सात्विक मोहंती ने इसकी शुरुवात से ही सभी पात्रों के साथ न्याय किया है| कहानी में सभी कलाकारों का एकदम से घुस जाना दर्शकों को अजीब लगा है लेकिन स्टोरी और स्क्रीनप्ले की बात करें तो मोहिंदर प्रताप सिंह और मयूरी रॉय चौधरी ने अपना काम बखूबी किया है जो की काबिलेतारीफ है|

प्रांजल सक्सेना, शशांक कुंवर और स्नेहिल दीक्षित के डायलॉग्स से भी कुछ चूक हुई है, सुमीत व्यास और जतिन सरना को छोड़ दे तो वह बाकि किरदारों के शब्दों के साथ न्याय करने में सफल नहीं हो पाए हैं।

कुल मिलाकर कहा जाए तो ज़ी5 और ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज़ 'डार्क 7 व्हाइट' मर्डर मिस्ट्री और सियासी दाव-पेंच के साथ लोगों का अच्छा मनोरंजन करती है| इसके हर एपिसोड में आया सस्पेंस दर्शकों को अपने साथ जुड़े रहने के लिए मजबूर कर देता है, तो अगर आप सस्पेंस-थ्रिलर्स और मर्डर मिस्ट्रीज़ देखने के शौकीन हैं तो इसे ज़रुर देख सकते हैं|
ग्राम चिकित्सालय रिव्यू: टीवीएफ ने कहीं अमोल पाराशर को डॉक्टर बना कर पंचायत तो नही पेश कर दी!

पंचायत सीज़न 2 के ख़त्म होने के बाद से, प्रशंसकों को अपने प्रिय सचिव जी की वापसी का बेसब्री से इंतज़ार है। दो साल के

Saturday, May 10, 2025
कुल्ल रिव्यू: रहस्य, शक्ति और शिथिलता का एक पेचीदा शाही नाटक!

जियो हॉटस्टार का नवीनतम ड्रामा “कुल: द लिगेसी ऑफ द रेजिंगघ्स” बिलकानेर में एक काल्पनिक शाही परिवार के परेशान

Saturday, May 03, 2025
रेड 2 रिव्यू: एक लड़खड़ाता हुआ सीक्वल जिसमें मूल की तीव्रता का अभाव!

अपनी पिछली फिल्म की सफलता के बाद, रेड 2 ने हाई-स्टेक ड्रामा, सत्ता संघर्ष और भ्रष्टाचार पर आधारित एक

Friday, May 02, 2025
ज्वेल थीफ़ रिव्यू: एक धीमा डकैती ड्रामा जो लक्ष्य से भटका दीखता है!

सिद्धार्थ आनंद की नवीनतम प्रोडक्शन, ज्वेल थीफ, रोमांच, ट्विस्ट और एक्शन का वादा करती है - लेकिन सतही स्तर की

Friday, April 25, 2025
अकाल: द अनकॉन्क्वेर्ड रिव्यू - खालसा बहादुरी और पंजाबी सिनेमा को एक शक्तिशाली ट्रिब्यूट!

अकाल: द अनकॉन्क्वेर्ड सिर्फ़ एक फ़िल्म नहीं है - यह खालसा योद्धाओं की वीरता, आस्था और दृढ़ता को एक भावनात्मक

Friday, April 11, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT