Bollywood News


सान्या मल्होत्रा-अभिमन्यु दसानी नेटफ्लिक्स की फिल्म में दिखेंगे साथ! जानिए टाइटल

'दंगल' फेम अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा और फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' से दमदार डेब्यू करने वाले अभिनेता अभिमन्यु दसानी जल्द करन जोहर द्वारा निर्मित नेटफ्लिक्स की एक फिल्म में साथ नज़र आने वाले हैं| इस फिल्म से रा: वन और उड़ता पंजाब जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके विवेक सोनी अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहे हैं जिसे धर्मा प्रोडक्शन्स का डिजिटल विंग धरमैटिक द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा|

इस फिल्म का टाइटल होगा 'मिनाक्षी सुन्दरेश्वर' जिसमें दोनों और इसकी शूटिंग अगले महीने से शुरू की जाएगी| सान्या और अभिमन्यु दोनों की ही जोड़ी इनकी चुलबुली पर्सनालिटीज़ की वजह से स्क्रीन पर कमाल करने की क्षमता रखती है ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा की दोनों मिल कर फैन्स के लिए क्या नया लेकर आते हैं| सान्या मल्होत्रा ने थोड़ी देर पहले ही फिल्म का पोस्टर इन्स्टाग्राम पर शेयर किया, देखिए-



बता दें की अभिमन्यु ने 2018 में वासन बाला की फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता से बॉलीवुड में कदम रखा था जिसकी खूब तारीफ हुई थी हालांकि फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर नाकाम रही थी| वही सान्या दंगल के बाद से 'पटाखा', 'बधाई हो', 'फोटोग्राफ', और हाल ही रिलीज़ हुई अनुराग बासु की फिल्म 'लूडो' में कई बढ़िया परफॉरमेंस दे चुकी हैं|

End of content

No more pages to load