भारत के ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट ध्यानचंद पर बायोपिक बनाएंगे अभिषेक चौबे!

Tuesday, December 15, 2020 17:29 IST
By Santa Banta News Network
हिंदी सिनेमा में बायोपिक फिल्म बनाने का क्रेज आए दिन बढ़ता ही जा रहा है| बता दें कि एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी, सायना नेहवाल, कपिल देव, पिवी सिंधू जैसी शख्सियतों पर फिल्मों के निर्माण के बाद अब हॉकी के जादूगर ध्यान चंद पर फिल्म बनने जा रही है| फिल्म के लेखन और निर्देशन की जिम्मेदारी अभिषेक चौबे ने सम्भाली है, इससे पहले डेढ़ इश्किया और सोन चिड़िया जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं| इस बात की जानकारी फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने इन्स्टाग्राम पर लोगों के साथ साझा की है|

इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाले कलाकारों का नाम अभी तय नहीं हुआ है, फिल्म को प्रोड्यूस रूनी स्क्रूवाला करनेवाले हैं| इसकी शूटिंग 2021 से शुरू कर दी जाएगी और 2022 में इसको बड़े पर्दे पर रिलीज़ कर दिया जाएगा| ब्रिटिश राज में भारतीय रास्ट्रीय खेल को ऊंचाई तक पहुंचाने वाले ध्यान चंद हॉकी के जाने माने खिलाड़ी थे|

इससे पहले भी ध्यान चंद पर बायोपिक बनाने के लेकर काफी खबरें आई थी| ब्रिटिश राज में मेजर ध्यान चंद ने 185 मैच में 400 गोल दागकर हॉकी में रिकॉर्ड बनाया था, भारतीय टीम को तीन ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने का सारा श्रेय उन्ही को जाता है| देखिए-



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेजर ध्यानचंद ने 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और 1936 के ओलंपिक मैच में भारत ने जर्मनी को 8-1 के बहुत बड़े अन्तराल से हरा दिया था| जिसके बाद मेजर ध्यान चंद बहुत ज्यादा मशहूर हो गए थे, उन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाने लगा था| ओलंपिक मैच में जर्मनी की शर्मनाक हार के बाद हिटलर ने उन्हें जर्मन सेना में बड़ा पद देने की पेशकश की थी मगर ध्यान चंद ने हिटलर के प्रस्ताव को मंजूर नही किया था|
तीन दिन बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'योद्धा' ने किया बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड दर्ज!

15 मार्च के दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फ़िल्म को बड़े पर्दे पर लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया था| पहले दिन मूवी की शुरुवात

Monday, March 18, 2024
'उल जलूल इश्क' फ़िल्म की रैपअप पार्टी में फातिमा और तमन्ना के ग्लैमरस का जलवा!

मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा निर्देशित फ़िल्म 'उल जलूल इश्क' का शूट पूरा हो गया है| इसमें फातिमा सना शेख और विजय

Monday, March 18, 2024
ज़ी5 ओरिजनल फ़िल्म 'स्टेट ऑफ सीज: टेम्पल अटैक' में अक्षय खन्ना निभाएंगे मुख्य भूमिका!

ज़ी5 को मूल कंटेंट बनाने के लिए जाना जाता है जो वास्तविक, प्रेरणादायक कहानियों से प्रेरित होती हैं। ऐसा ही एक उदाहरण 'सीज ऑफ़ स्टेट: 26/11' था...

Thursday, April 08, 2021
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और सुनंदा शर्मा अभिनीत गाना 'बारिश की जाए' रिलीज हुआ!

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने काम से पूरी तरह से उत्साहित हैं और अपने हर प्रदर्शन के साथ अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित करते हैं...

Saturday, March 27, 2021
ज़ी5 की फ़िल्म 'साइलेंस ... कैन यू हियर इट?' का धुंआधार ट्रेलर हुआ रिलीज़!

ज़ी5 एक प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म है जहाँ विभिन्न शैलियों में ओरिजनल कंटेंट का निर्माण किया जाता है। मंच द्वारा 2021 के पहले तिमाही में सात से अधिक शैलियों...

Tuesday, March 16, 2021