सनी देओल को मिली 'Y' केटगरी की सुरक्षा, हमेशा साथ रहेंगे इतने जवान

Thursday, December 17, 2020 17:28 IST
By Santa Banta News Network
हाल ही में खबर मिली है कि बॉलीवुड अभिनेता और गुरदासपुर से बीजेपी सांसद सनी देओल को केंद्र सरकार ने वाई केटगरी की सुरक्षा देने की घोषणा की है| मीडिया खबरों की मानें तो नए कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार का समर्थन करने वाली उनकी सोशल मीडिया प्रतिक्रियाओं के बाद अभिनेता की सुरक्षा बढ़ाने का फ़ैसला लिया गया है| बता दें कि उनकी इस सुरक्षा में दो कमांडो के साथ11 सुरक्षाकर्मी हमेशा साथ रहेंगे|

कुछ समय पहले ही सनी देओल ने एक ट्वीट किया था, जिसको लेकर वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल होने लगे थे और अब इस ट्विट ने एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है| उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि मुझे लगता है इस मामले को किसानों और सरकार के बीच ही रहना चाहिए, लोग किसानों को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं|" देखिये उनका ट्विट-



आपकी जानकारी के लिए बता दें पिछले कई दिनों से किसान दिल्ली बॉर्डर्स पर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इस मामले का कोई हल नहीं निकला है| इस मामले पर सनी देओल के पिता और बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने भी अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि मैं अपने किसान भाइयों की पीड़ा को देखने के बाद बेहद दुखी हूँ, सरकार को जल्द इसका हल निकालना चाहिए| इस समय न तो सरकार अपने कानून वापिस लेने को तैयार है और न ही इस देश का किसान पीछे हटने को तैयार हैं|
पहलगाम आतंकी हमले के बाद फवाद खान की अबीर गुलाल की रिलीज पर रोक!

पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की भारतीय सिनेमा में लंबे समय से प्रतीक्षित वापसी एक बार फिर टल सकती है। उनकी

Friday, April 25, 2025
आतंक के लिए हमारी दुनिया में कोई जगह नहीं है: कश्मीर हमले के बाद काशिका कपूर का कड़ा संदेश!

कश्मीर के पहलगाम में हुई दिल दहला देने वाली त्रासदी के बाद, अभिनेत्री काशिका कपूर ने 25 मासूम लोगों की जान जाने पर

Friday, April 25, 2025
बंगाल के सुपरस्टार प्रसेनजीत चटर्जी बनें प्रोड्यूसर, 'कभी नीम नीम कभी शहद शहद' को किया स्टार स्टडेड प्रेस कांफ्रेंस में लॉन्च!

स्टार प्लस ने हाल ही में अपने नए शो 'कभी नीम नीम कभी शहद शहद' के लिए एक ग्रैंड प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। यह शो

Wednesday, April 23, 2025
अवनीत कौर के लेटेस्ट हॉट वीडियो ने सोशल मीडिया पर लगाई आग!

इंडियन मॉडल अवनीत कौर के हॉट और सेक्सी वीडियो हर किसी को अपना दीवाना बना लेते हैं| आए दिन उनकी बोल्ड तस्वीरें

Wednesday, April 23, 2025
नागजिला: बोल्ड फैंटेसी थ्रिलर में आकार बदलने वाले नाग की भूमिका में दिखेगें कार्तिक आर्यन!

बॉलीवुड में कहानी कहने का एक नया मोड़ आने वाला है, क्योंकि करण जौहर फुकरे के निर्देशक मृगदीप सिंह लांबा के साथ मिलकर

Wednesday, April 23, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT