'द मैरिड वुमन' में मोनिका डोगरा फ्री-स्पिरिटेड ऑउटलुक इंट्रोडक्शन वीडियो वायरल!

Saturday, February 20, 2021 14:58 IST
By Santa Banta News Network
ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 के विचारशील और ग्राउंड-ब्रेकिंग आगामी शो, 'द मैरिड वुमन' में मोनिका डोगरा मुख्य पात्र पीप्लिका का किरदार निभा रही हैं। वह एक फ्री-स्पिरिट है और एक ऑफ-बीट ट्रैक के साथ समाज के बारे में अपनी राय पेश कर रही हैं। पीप्लिका एक फायरब्रांड है जो एक ऐसे किरदार में नज़र आएंगी जिसे सोसाइटी एक महिला के रूप में कतई बर्दाश्त नहीं कर सकती है। केअरफ्री, इम्पलसिव, ब्रेव और सेक्सी! एक फ्री-स्पिरिट , पीपलीका समाज या लिंग की सीमाओं के परे प्यार की राह चुनती है।

वीडियो में पीपलीका को एक जीवंत कलाकार के रूप में प्रस्तुत किया गया है जो एक अलग-अलग धुन गुनगुनाती है। वीडियो में जीवन को देखने के उनके दृष्टिकोण को चित्रित किया गया है, उनके व्यक्तित्व को सुरक्षित रखने के उनके दृढ़ विश्वास और अपने विचारधारा में उनकी आस्था देखने लायक है। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति विचार दर्शकों को जीवन के प्रति उनके दृष्टिकोण के बारे में सोचकर पर मजबूर कर देगा। क्या वह सेल्फ़-रियलाइजेशन के अपने सफ़र पर आस्था की मदद कर पाएगी? देखिये-



हाल ही में रिलीज़ किया गया पीपलीका का मार्मिक पोस्टर उनके किरदार की एक ओर झलक पेश करता है - एक ऐसा कलाकार, जो पेंटब्रश और लिब्रेटिंग विचारों के मजबूत और आत्मविश्वास से भरे स्ट्रोक्स का उपयोग करके कैनवस और अपने स्वयं के जीवन को जीवंत रंगों के साथ चित्रित करता है। कैनवस पर पीप्लिका की स्केचिंग कला, उसे अपने स्वयं के जीवन का प्रभार लेने और उसे उसी तरीके से आकार देने के रूप में दर्शाता है जैसे वह चाहती है। 'द मैरिड वुमन' के ट्रेलर ने रचनात्मक रूप से पीपलीका के विविध पहलुओं को प्रदर्शित किया है, जो हालांकि, समाज का एक हिस्सा है, फिर भी उन सभी से अलग है।

'द मैरिड वुमन' एक अरबन रिलेशनशिप ड्रामा है जो महिलाओं और समाज में उन पर लगाई गई कंडीशन व खुद को खोजने के बारे में है। शो में रिधि डोगरा और मोनिका डोगरा सेंट्रल करैक्टर है जिसमें इमाद शाह, दिव्या सेठ शाह, नादिरा बब्बर और सुहास आहूजा इत्यादि जैसे उल्लेखनीय कलाकार भी शामिल हैं। यह 8 मार्च से केवल ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।
बड़े पर्दे पर धमाका करने के बाद टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार: नागा चैतन्य और पल्लवी स्टारर 'थंडेल'!

नागा चैतन्य और साई पल्लवी स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'थंडेल' इस साल 7 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई

Saturday, June 14, 2025
मेकर्स ने क्यों लोगों को प्रभास स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द राजा साब' के टीजर रिलीज़ से पहले दी धमकी!

तेलुगु सुपरस्टार प्रभास के 45 वें जन्मदिन पर उनकी आने वाली फिल्म 'द राजा साब' के निर्माताओं ने एक आकर्षक मोशन पोस्टर

Saturday, June 14, 2025
साईं मांजरेकर के गोल्डन शिमरी स्टनिंग लुक ने फैन्स को किया आर्षित, तस्वीरें वायरल!

महेश मांजरेकर की बेटी साईं मांजरेकर बॉलीवुड में अपना डेब्यू साल 2019 में रिलीज़ हुई सलमान खान स्टारर 'दबंग 3' से

Saturday, June 14, 2025
साल 2016 में करिश्मा कपूर से अलग हो चुके उनके पूर्व पति संजय कपूर ने ली आखिरी साँस!

मुंबई फैमिली कोर्ट ने जून 13 साल 2016 सोमवार के दिन बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और संजय कपूर को तलाक की

Friday, June 13, 2025
समंदर की लहरों के बीच अपने हॉट बदन को फ्लॉन्ट करती दिखी शिल्पा शेट्टी, तस्वीरें वायरल!

हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय सेलेब्रिटीज़ में से एक मानी जाती हैं। वह

Friday, June 13, 2025