अर्जुन माथुर ने ज़ी5 की 'साइलेंस' में मनोज बाजपेयी के साथ का अनुभव किया साझा!

Wednesday, March 03, 2021 11:11 IST
By Santa Banta News Network
सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में अर्जुन ने अपने किरदार और अबान भरूचा देवहंस के साथ काम करने के बारे में खुलकर बात की है। ज़ी5 की आगामी फिल्म 'साइलेंस... कैन यू हियर इट?' में एक महिला के रहस्यमय ढंग से लापता होने की कहानी है। एमी अवार्ड्स के लिए नामांकित होने के बाद यह फिल्म अर्जुन माथुर का पहला प्रॉजेक्ट है जिसमें वह रवि खन्ना के किरदार में एक विधायक की भूमिका निभा रहे हैं।

ज़ी5 ने अर्जुन माथुर का एक एक्सक्लूसिव वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म में काम करने, उनके तालमेल और अपने सह-कलाकार मनोज वाजपेयी और प्राची देसाई के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बात की है। वीडियो में, अर्जुन ने अबान भरुचा देवहंस के साथ काम करने के प्रति दिल से आभार वक़्त किया है और कैसे उन्होंने 'साइलेंस...कैन यू हियर इट?' के लिए हामी भरी जब उन्होंने फिल्म की कहानी को पूरी सटीकता के साथ उन्हें सुनाया था।

वीडियो में मनोज बाजपेयी के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए अर्जुन माथुर ने कहा,"मनोज बाजपेयी सर को जब से सत्या में देखा है तब से उनके साथ काम करना मेरे लिए एक सपना रहा है। उनके आसपास होना, उनके लिए इस परियोजना का सबसे अहम हिस्सा था। यह अनुभव अद्भुत था और इस तरह की शानदार टीम के साथ काम करने का अवसर पा कर, मैं अभिभूत महसूस कर रहा हूँ।"

उन्होंने आगे कहा,"अबान भरुचा देवहंस ने पहले नरेशन के बाद से मेरा दिल जीत लिया है और मैं बता सकता हूँ कि वह जो चाहती थी, उसके बारे में बहुत स्पष्ट थीं। उन्होंने फिल्म को शुरुआत से ले कर अंत तक, अपने जहन में देख ली है। यह खुद-ब-खुद आत्मविश्वास से भर देता है। सेट का सामान्य समीकरण बेहद सुकून देने वाला रहा है। यह रचनात्मक, मजेदार और खुशमिजाज लोगों द्वारा फ़िल्म बनाने वाला एक ग्रुप था।" देखिये वीडियो-



'साइलेंस ... कैन यू हियर इट?' अर्जुन माथुर की एमी के बाद रिलीज़ होने वाली पहली फ़िल्म है और न केवल अर्जुन, बल्कि उनके प्रशंसक भी उन्हें फिर से एक्शन में देखने के लिए उत्साहित हैं। यह मर्डर मिस्ट्री, एक महिला के रहस्यमय ढंग से गायब होने के इर्द-गिर्द घूमती है। जैसे ही वह अपना घर छोड़ने को तैयार होती है, एक दुखद घटना घटती है जिसके बाद महिला गायब हो जाती है और एक दिन बाद उसकी लाश को ट्रेकर्स द्वारा खोजा जाता है।

ज़ी स्टूडियोज द्वारा निर्मित और अबन भरूचा देवहंस द्वारा निर्देशित, फिल्म में मनोज बाजपेयी, प्राची देसाई और अर्जुन माथुर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसमें साहिल वैद, वकवेर, बरखा सिंह, शिरीष शर्मा, सोहिला कपूर, अमित ठक्कर और गरिमा याग्निक भी हैं।

'साइलेंस ... कैन यु हेयर इट?' का प्रीमियर 26 मार्च 2021 में ज़ी5 पर होगा!
'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025
आदित्य रॉय कपूर ने ऐर्ब्न्ब के शांत प्रवास के दौरान रोमांस की अफवाहों को हवा दी!

आदित्य रॉय कपूर के सपनों भरे गेटअवे के अंदर: तस्वीरें, प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएँ और एक रहस्यमयी हाथ

Thursday, July 10, 2025
हेल्लो, दोस्तों! स्पंजबॉब बड़े पर्दे पर आ रहा है!

पैरामाउंट एनिमेशन और निकलोडियन मूवीज़ ने डोमेन एंटरटेनमेंट और एमआरसी के सहयोग से आगामी द स्पंजबॉब मूवी

Thursday, July 10, 2025
जब आइकॉन्स ट्यून इन करें: क्यों अचानक हर कोई भारत के पहले एआई रॉक बैंड, त्रिलोक के बारे में बात कर रहा है!

विजय देवरकोंडा, भुवन बाम, अपारशक्ति खुराना, वामिका गब्बी और अन्य कलाकार 'त्रिलोक' के साथ जोश में हैं - भारत का

Thursday, July 10, 2025