जाह्नवी कपूर स्टारर 'रूही' से उनका नया आइटम सॉन्ग नदियों पार रिलीज़, देखिये वीडियो!

Wednesday, March 03, 2021 12:21 IST
By Santa Banta News Network
जब से जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'रूही' की घोषणा हुई है तभी से यह खूब सुर्ख़ियों में चल रही है| इसके टाइटल के उपर हुए काफी विवादों के कारण इसका नाम बदल दिया गया था| कुछ समय पहले ही इसके एक गाने की झलक जाह्नवी ने इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ शेयर की है इसमें उनका खतरनाक अंदाज़ लोगों को काफी पसंद आया था|

यह हॉरर- कॉमेडी फिल्म रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब इसका नया गाना 'नदियों पार' लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया है| यह सॉंग साल 2004 में रिलीज़ हुए फिल्म 'शामूर' के नदियों पार गाने का रीमिक्स है। इसमें आप देख सकते हैं कि जाह्नवी अपने ग्लैमरस और बोल्ड अवतार का प्रदर्शन करती नज़र आ रही हैं|

इस गाने में अभिनेत्री गोल्डन कलर का लहंगा पहने शानदार डांस करते हुए लोगों का ध्यान आकर्षित करती दिखाई दे रही हैं| इससे पहले 'रूही' से दो गाने 'पनघट' और 'किस्तों' भी प्रदर्शित हो चुके हैं, जिनको दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है| देखिये नया गाना-



16 फरवरी को 'रूही' का ट्रेलर प्रस्तुत किया गया था जिसको काफी पसंद किया गया था| इस फिल्म में जाह्नवी कपूर, राजकुमार राव, वरुण शर्मा के अलावा, पंकज त्रिपाठी, एलेक्स ओनेल, सीमा पाहवा, आमना शरीफ़ और रोनित रॉय जैसे कलाकार अहम भूमिका में नज़र आने वाले हैं|

यह पिछले साल रिलीज़ होने वाली थी परन्तु कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते इसको पोस्टपोन कर दिया गया था| अब यह 11 मार्च 2021 को महाशिवरात्रि के दिन बड़े पर्दे पर प्रदर्शित होने के लिए तैयार है|
डिज़्नी की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'ट्रॉन: एरेस' का नया ट्रेलर जेफ़ ब्रिजेस की वापसी!

डिज़्नी ने ट्रॉन: एरेस का नया भाषाई ट्रेलर जारी किया है, जो अभूतपूर्व ट्रॉन फ्रैंचाइज़ी की बहुप्रतीक्षित तीसरी फ़िल्म है

Friday, July 18, 2025
ओटीटी रिलीज़ से पहले टीवी पर प्रीमियर के साथ 'कंगुवा' की महाकाव्य दुनिया देखने के लिए तैयार रहिये!

कंगुवा की शानदार दुनिया में कदम रखिए - पुनर्जन्म, बदले और सच्ची भावनाओं की एक गाथा - जहाँ आदिवासी कबीले, निडर

Friday, July 18, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' से गुरु रंधावा का न्यू सॉंग 'द पो पो' रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Thursday, July 17, 2025
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने वायरल वीडियो में बीच पर रोमांटिक पोस्ट से मचाई सनसनी!

निक जोनास ने नए म्यूजिक प्रमोशन के बीच प्रियंका चोपड़ा के साथ बीच पर बिताए कुछ अंतरंग पल साझा

Thursday, July 17, 2025
सनी देओल ने पहाड़ों में एकांतवास के दौरान क्लीन-शेव लुक दिखाया, रामायण में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा तेज!

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल ने शूटिंग से ब्रेक लेकर बर्फ से ढके पहाड़ों पर एक शांतिपूर्ण छुट्टी मनाने के लिए अपने नए

Thursday, July 17, 2025