Bollywood News


सोनाक्षी सिन्हा ने भी किया इस खूबसूरत तस्वीर के साथ नए प्रोजेक्ट का ऐलान!

सोनाक्षी सिन्हा ने भी किया इस खूबसूरत तस्वीर के साथ नए प्रोजेक्ट का ऐलान!
साल 2020 में कोरोना वायरस महामारी और थियेटर्स बंद होने की वजह से बॉलीवुड जगत अपने प्रोजेक्ट्स को रिलीज़ नही कर पा रहा था। कुछ दिनों पहले ही केंद्र सरकार ने सिनेमाघरों को 100 क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी थी|

जिसके बाद से ही मेकर्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्मों के रिलीज़ होने की घोषणा करनी शुरू कर दी थी। हाल ही में बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर आगामी फिल्म 'बुलबुल तरंग' से एक तस्वीर शेयर करते हुए इसकी रिलीज़ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है|

इस तस्वीर में उनका नीली सलवार कमीज पहने मोहक अवतार लोगों का काफी ध्यान आकर्षित कर रहा है| तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "बुलबुल से मिलो .. एक लड़की अपने सपने को सच करने के लिए बाहर निकली। मेरी अगली फिल्म बुलबुल जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग को तैयार।" इस पोस्ट को देखने के बाद अभिनेत्री के फैन्स कमेंट बॉक्स में अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



श्रीनारायण सिंह द्वारा निर्देशित 'बुलबुल तरंग' एक सच्ची कहानी से प्रेरित है। इसमें सोनाक्षी के अलावा राज बब्बर और ताहिर राज भसीन जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नज़र आने वाले हैं। सोनाक्षी, अजय देवगन स्टारर फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में भी दिखाई देने वाली हैं अभिनेत्री के फैन्स उनकी सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load