Bollywood News


प्रीति जिंटा को किस करने पर पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने किया रितेश देशमुख का ऐसा हाल!

प्रीति जिंटा को किस करने पर पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने किया रितेश देशमुख का ऐसा हाल!
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी अपनी शानदार बोन्डिंग के लिए लोकप्रिय है, यह दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ मजेदार वीडियो साझा करते हुए सुर्ख़ियों में बने रहते हैं| परन्तु इस बार इनकी चर्चाओं का कारण कुछ और ही है, हाल ही में प्रीति जिंटा ने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें रितेश उनको किस करते दिखाई दे रहे हैं| इसमें जेनेलिया की प्रतिक्रिया लोगों द्वारा काफी पसंद की जा रही है|

यह वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय काफी वायरल हो रहा है। एक प्रोग्राम के दौरान रितेश देशमुख और प्रीति जिंटा की मुलाकात हुई थी और उसी समय अभिनेता ने उनको हाथ पर किस किया था, जिसको जेनेलिया डिसूजा भी देख रही थी। प्रीति द्वारा साझा की गई पोस्ट में दो वीडियो को एक साथ जोड़ कर बनाया गया है। इसमें जेनेलिया पति रितेश देशमुख की पिटाई करती नज़र आ रही हैं, इसके साथ गाना भी सुनाई देता है...तेरा नाम लिया..तुझे याद किया। इसको देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट बॉक्स में अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे मशहूर रोमांटिक जोड़ियों में से एक है| इस लव बर्ड ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी कर ली थी| अभिनेत्री इस समय घर पर रह कर बच्चों का ख्याल रखती हैं और अपने सोशल मीडिया पोस्ट के द्वारा फैन्स के साथ जुड़ी रहती हैं|

End of content

No more pages to load