साइना रिव्यु: जिंदगी के संघर्ष और देश भक्ति के जूनून का प्रदर्शन करती है 'साइना'!

Friday, March 26, 2021 14:26 IST
By Santa Banta News Network
स्टार कास्ट: परिणीति चोपड़ा, परेश रावल, मानव कौल, मेघना मलिक, अंकुर विकाल

डायरेक्टर: अमोल गुप्‍ते

रेटिंग: ***

अगर आपको पता साइना नेहवाल, भारत की ओलिंपिक मेडलिस्ट और दुनिया की पूर्व नंबर 1 बैडमिन्टन प्लेयर है जिनकी प्रेरक कहानी एक बायोपिक के ज़रिये दुनिया को दिखाई गई है| पहले फिल्म में श्रद्धा कपूर काम करने वाली थी मगर किन्ही कारणों की वजह से वो फिल्म से आउट हो गयी और इसमें परिणीती चोपड़ा ने एंट्री कर ली| जब से इसकी घोषणा निर्मातों ने की है तभी से यह सुर्ख़ियों में चल रही है|

कुछ समय पहले इसका ट्रेलर लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया था, जिसको सोशल मीडिया पर काफी अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त हुई हैं| आज यानि 26 मार्च को इसे सिनेमाघरों में प्रदर्शित कर दिया गया है| इस फिल्म में परिणीती मुख्य भूमिका निभाते हुए साइना की जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव और सफलता का प्रदर्शन करती नज़र आई है| अगर आप इस बेहतरीन बायोपिक को देखने की सोच रहे हैं तो उससे पहले इसके बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त कर लें|

फिल्म की कहानी हरियाणा के हरवीर सिंह नेहवाल और ऊषा रानी नेहवाल की बेटी 'साइना नेहवाल' के इर्द घुमती नज़र आती है| उनके माता-पिता उन्हें स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी बनते हुए देखना चाहते हैं, बेटी के सपने को पूरा करने के लिए वह उसका दाखिला बैडमिंटन कोचिंग सेंटर में करा देते हैं|

इसके लिए वह दोनों बेहद मेहनत करते दिखाई देते हैं, इसी के साथ कहानी शुरू हो जाती है, साइना के दुनिया के सबसे अच्छे बैडमिन्टन प्लेयर बनने की, खिलाड़ी कैसे सभी मुश्किलों का सामने करते हुए आगे बढ़ती है, इसके लिए आपको यह फिल्म सिनेमाघर जाकर देखनी होगी| इस फिल्म में आपको साइना नेहवाल की जिंदगी के उतार-चढ़ाव, सभी मुसीबतों को संघर्ष के द्वारा खत्म करते हुए विश्व की नम्बर एक खिलाड़ी बनने का सफर दिखाया गया है|

निर्देशन की बात करें तो अमोल गुप्ते ने साइना नेहवाल का किरदार लोगों के सामने काफी अच्छे तरीके से पेश किया है| छोटी साइना यानि निशा कौर जो जिस हिसाब से लोगों के सामने प्रस्तुत किया है वह वाकई में काबिलेतारीफ़ है| अमोल ने भारत देश की शान साइना नेहवाल के किरदार का अच्छी तरह से प्रदर्शन करते हुए युवाओं को प्रेरित करने की कोशिश की है|

परिणीति के अभिनय से ज्यादा आपको उनकी मेहनत काफी पसंद आएगी, बता दें कि अभिनेत्री का कोई स्पोर्ट्स बैकग्राउंड नही है| इसके बाद भी उन्होंने जितनी सफाई और सरलता से साइना का किरदार निभाया है, उनकी जितनी तारीफ़ की जाए कम है| वहीं छोटी साइना की भूमिका निभा रही निशा कौर ने अपने अभिनय कौशल के द्वारा लोगों का काफी ध्यान आकर्षित किया है| माँ के किरदार में मेघना मलिक अपनी शानदार एक्टिंग का लोहा मनवाती दिखी हैं| इन सभी के अलावा परेश रावल, मानव कौल, अंकुर विकाल सभी अपने किरदारों में एकदम फिट नज़र आए हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साइन ने 2015 में विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए प्रकाश पादुकोण के बाद बैडमिंटन में दुनिया की नंबर 1 रैंकिंग हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला और दूसरी भारतीय बन गई थी| इस खिलाड़ी की उपलब्धियों और जिंदगी में आई बड़ी-बड़ी मुसीबतों को भुलाया नही जा सकता है|

कुल मिलाकर यही कहा जा सकता है कि अगर आप स्टार बैडमिन्टन प्लेयर साइना की संघर्ष भरी जिंदगी को जानना चाहते हैं और परिणीति चोपड़ा के फैन्स हैं तो यह फिल्म आपको निराश नही करेगी| कुछ सीन में आपको लगेगा कि यहाँ कुछ अच्छा हो सकता था, परन्तु परिणीति का अभिनय इन सभी बातों से आपका ध्यान हटा देगा|
'आप जैसा कोई' रिव्यू: घर में पिता के शासन को तोड़ने का एक अधूरा प्रयास!

सिनेमा, अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में, बदलाव की चिंगारी जलाता है। यह मानदंडों को चुनौती देता है, पुरानी मान्यताओं पर सवाल उठाता

Saturday, July 12, 2025
'आँखों की गुस्ताखियाँ' रिव्यू: रोमांटिक कहानी, परन्तु गहराई की कमी!

संतोष सिंह द्वारा निर्देशित और ज़ी स्टूडियोज़, मिनी फ़िल्म्स और ओपन विंडो फ़िल्म्स द्वारा निर्मित, आँखों की

Saturday, July 12, 2025
'मालिक' रिव्यू: राजकुमार राव-मानुषी छिल्लर स्टारर कहानी खतरनाक एक्शन और सस्पेंस का मिश्रण!

टिप्स फिल्म्स और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स ने आधिकारिक तौर पर 'मालिक' को आज यानि 11 जुलाई के दिन बड़े पर्दे पर लोगों के

Friday, July 11, 2025
'माँ' रिव्यू: एक पौराणिक हॉरर कहानी, जो सच में डर पैदा करने में विफल रही!

विशाल फुरिया, जो डरावनी छोरी के लिए जाने जाते हैं, माँ के साथ लौटते हैं, एक हॉरर-पौराणिक फिल्म जो एक माँ के प्यार

Friday, June 27, 2025
'पंचायत सीजन 4' रिव्यू: एक राजनीतिक कॉमेडी जो हंसी, नुकसान और स्थानीय ड्रामा का मिश्रण पेश करती है!

पंचायत हमेशा से एक हल्के-फुल्के ग्रामीण सिटकॉम से कहीं बढ़कर रही है - यह एक चतुराई से लिखा गया सामाजिक व्यंग्य है

Tuesday, June 24, 2025