Bollywood News


'बंटी और बबली 2' के बाद अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की 'चेहरे' कोरोना का शिकार!

जब हमने सोचा कि अब सब कुछ सामान्य हो रहा है, तभी कोविड के मामलों में अचानक वृद्धि होनी शुरू हो गई। मौजूदा स्थिति को देखते हुए, इरोस इंटरनेशनल ने राणा दग्गुबाती, पुलकित सम्राट, श्रिया पिलगांवकर और ज़ोया हुसैन अभिनीत अपनी आगामी त्रिभाषी एडवेंचर ड्रामा के हिंदी वर्जन 'हाथी मेरे साथी' की रिलीज़ को रोकने का फैसला कर लिया था।

अगर आपको पता हो पिछले साल कोरोना के चलते देशभर के सिनेमाघर बंद हो गए थे और फिल्मों की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया था| इस साल जब कोरोना कम हुआ तो मेकर्स ने बड़ी फिल्मों का ऐलान करना शुरू कर दिया था। परन्तु इस महामारी ने भारत में फिर से अपने पैर पसारने शुरू कर दिए गए हैं|

जिसकी वजह से फिल्मों को एक बार फिर स्थगित किया जा रहा है| कुछ समय पहले खबर आई थी कि सैफ अली खान और रानी मुखर्जी स्टारर 'बंटी और बबली 2' को भी पोस्टपोन कर दिया गया है| आज इमरान ने ट्विटर पर अपनी आगामी फिल्म 'चेहरे' के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी फैन्स को दी है| अभिनेता ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "हमारे अपने दर्शकों की भलाई हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम अब तक मिले प्यार और समर्थन से बेहद खुश हैं। जल्द ही आपको सिनेमाघरों में देखेंगे। तब तक, सुरक्षित रहें! टीम #चेहरे|" देखिये-



रूमी जाफ़री निर्देशित 'चेहरे' में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के अलावा, क्रिस्टल डिसूजा, सिद्धार्थ कपूर, रघुबीर यादव, अन्नू कपूर और रिया चक्रवर्ती जैसे कलाकार अहम भूमिका में नज़र आने वाले हैं| आनंद पंडित द्वारा प्रोड्यूस इस प्रोजेक्ट को 9 अप्रैल 2021 को सिनेमाघरों में लोगों के सामने प्रदर्शित किया जाएगा|

End of content

No more pages to load