Bollywood News


विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शुरू किया कोरोना मरीजों की मदद का अभियान!

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा ने 1 मई को अपना 32वां जन्मदिन बड़े ही खास अंदाज़ में अपनी बेटी वामिका के साथ सेलिब्रेट किया था| इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए, कोरोना बचाव के लिए अपनी नई मुहीम के बारे में फैन्स को जानकारी दी थी| हाल ही में विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी फैन्स को दी है|

वर्तमान समय में यह लव बर्ड कोरोना से ग्रसित मरीजों को मदद प्रदान करने के लिए पैसे इक्कठा करता नज़र आ रहा है| भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने तबाही मचा रखी है, इसी के चलते विराट और अनुष्का एक छोटे से अभियान के द्वारा लोगों की सहायता करते नज़र आ रहे हैं|

विराट ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "अनुष्का और मैंने फंड इकठ्ठा करना शुरू कर दिया है| हम आप सभी की मदद के आभारी रहेंगे, आइये हम सब मिलकर जरुरतमंदों की मदद करें| मैं आपसे अनुरोध करता हूँ कि हमारी इस पहल का हिस्सा बनें|" इन दोनों के फैन्स कमेंट बॉक्स में जमकर अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं|



इससे पहले अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर कहा था कि, "उम्मीद है कि आप सभी बिल्कुल सुरक्षित होंगे, आप सभी का जन्मदिन की बधाई देने के लिए धन्यवाद| आप सभी ने मेरे दिन को स्पेशल बनाया, लेकिन इस महामारी के बीच मुझे जन्मदिन मनाना सही नहीं लगा| मैंने आप सभी के मैसेज देखे, जो आपने भेजे थे, मेरे पास आप सभी के लिए खास मैसेज है| इस मुश्किल घड़ी में आप एकजुट होकर रहें और देश का सहारा बने| मैं और विराट साथ आ रहे हैं, अपना सपोर्ट देने| आप भी इस अभियान का हिस्सा बन सकते हैं, हम सभी एक साथ हैं, अपना ध्यान रखें|"

End of content

No more pages to load