'द फैमिली मैन 2' रिव्यु: कॉमेडी के साथ इस बार एक्शन से श्रीकांत तिवारी ने मचाया तहलका!

Friday, June 04, 2021 13:22 IST
By Santa Banta News Network
कलाकार: मनोज बाजपेयी, समांथा अक्किनेनी, शारिब हाशमी, प्रियमणि, सीमा बिस्वास, दलीप ताहिल, विपिन शर्मा, श्रीकृष्ण दयाल, सनी हिंदुजा, शरद केलकर और राजेश बालाचंद्रन

निर्देशक: राज निदिमोरू और कृष्णा डीके

प्लेटफोर्म: अमेजन प्राइम वीडियो

रेटिंग: ***1/2

हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी बहुप्रतीक्षित वेब सीरिज़ 'द फैमिली मैन 2' को लोगों के सामने प्रस्तुत कर दिया है| पिछले सीजन में श्रीकांत तिवारी (मनोज बाजपेयी) की मजेदार कॉमेडी को काफी पसंद किया गया था| इस बार लोगों के मन में सिर्फ एक ही सवाल हैं कि इस बार श्रीकांत कैसे अपने आप को प्रदर्शित करने वाले हैं| अगर आप इस नों एपिसोड की सीरिज़ को देखने की सोच रहे हैं तो उससे पहले इसके बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त कर लें|

'द फैमिली मैन 2' की कहानी इसके मुख्य पात्र श्रीकांत तिवारी (मनोज बाजपेयी) के इर्द-गिर्द ही घूमती नज़र आती है| वह शुरुवात से ही अपने आप को फैमिली मैन के रूप में दिखाने की कोशिश करता है, आगे चलकर उसकी एक आईटी कंपनी में जॉब लग जाती है| दफ्तर काम के समय श्रीकांत खुद को बदलने की कोशिश करता हैं परन्तु उसका मन बार-बार यूनिट 'टास्क' में चला जाता है|

धीरे-धीरे कहानी तमिलनाडु और श्रीलंका होती हुई लंदन जा पहुंचती है, एक ओर श्रीकांत को बाप का फर्ज़ निभाते हुए अपनी बेटी की रक्षा करनी होती है| वहीं दूसरी और वह भारत की प्रधानमंत्री को भी उनके उपर होने वाले हमले से बचना चाहता है| इस बार श्रीकांत के सामने एक ताकतवर और तेज़ दुश्मन है जिसका किरदार साउथ सुपरस्टार समांथा अक्किनेनी निभा रही हैं|



कैसे चीन के लोगों को श्रीलंका द्वीप से दूर रखने के लिए भारत सरकार उनके साथ द्विपक्षीय वार्ता करती हैं ये देखना भी दिलचस्प है| इस अहम मीटिंग को असफल करने के लिए कुछ हिंसावादी तमिल नागरिक चाल-चलने की सोच रहे होते हैं| इन उग्रवादियों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी का भी अच्छा समर्थन मिलने लग जाता है, परन्तु इस बार श्रीकांत दिमाक के साथ खेलते हुए अपने एक्शन टास्क में वापिस आ जाता है| आगे की कहानी में क्या होता है इस बात को जानने के लिए आपको अमेजन प्राइम वीडियो की यह वेब सीरिज़ देखनी होगी|



सीरिज़ के निर्देशन की बात करें तो सस्‍पेंस कंटेंट के लिए लोकप्रिय राज और डीके ने अपना काम अच्छे से निभाने की कोशिश की है| इस जोड़ी ने एक साथ पहला, दूसरा, छठा और नौवां एपिसोड निर्देशित किया है और बाकि के बचे हुए का निर्देशन कार्य सुपर्ण एस वर्मा ने सम्भाला है। शुरुवात के चार एपिसोड में इसकी कहानी आपको थोड़ा बोरिंग लगेगी, क्योंकि एडिटिंग टीम अपने कार्य में असफल नज़र आई है|

एक्टिंग में मनोज बाजपेयी ने श्रीकांत का किरदार बखूबी निभाया है, वह हर सीन में अपने किरदार के द्वारा दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई दिए हैं| पहले सीजन में मजेदार टास्क कॉमेडी के द्वारा लोगों का दिल जीतने वाले मनोज इस बार एक्शन के साथ लोगों को अपना बनाते नज़र आए हैं| दूसरी तरफ सामंथा अक्किनेनी ने तमिल आतंकवादी का किरदार एकदम सटिक और सरल तरीके से पेश किया है|



वह अपनी भूमिका में घुसी नज़र आई हैं, वहीं शारिब हाशमी ने भी जेके की भूमिका अच्छे से निभाई है| श्रीकांत की पत्नी के रोल में प्रियामणी की भूमिका को भी लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है| इन सभी के अलावा सीमा बिस्वास और विपिन शर्मा जैसे कलाकार भी अभिनय कौशल का लोहा मनवाते दिखाई दिए हैं|

कुल मिलाकर अंत में यही कहा जा सकता है कि शुरुवात के चार एपिसोड इसकी कहानी आपको किरदारों के बारे में बताती नज़र आती है| परन्तु इसके बाद जो 'फैमिली मैन 2' सीरिज़ की असली एंटरटेनमेंट शुरू होती है वह आपको एक मिनट के लिए भी बोर नही होने देगी|
'आप जैसा कोई' रिव्यू: घर में पिता के शासन को तोड़ने का एक अधूरा प्रयास!

सिनेमा, अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में, बदलाव की चिंगारी जलाता है। यह मानदंडों को चुनौती देता है, पुरानी मान्यताओं पर सवाल उठाता

Saturday, July 12, 2025
'आँखों की गुस्ताखियाँ' रिव्यू: रोमांटिक कहानी, परन्तु गहराई की कमी!

संतोष सिंह द्वारा निर्देशित और ज़ी स्टूडियोज़, मिनी फ़िल्म्स और ओपन विंडो फ़िल्म्स द्वारा निर्मित, आँखों की

Saturday, July 12, 2025
'मालिक' रिव्यू: राजकुमार राव-मानुषी छिल्लर स्टारर कहानी खतरनाक एक्शन और सस्पेंस का मिश्रण!

टिप्स फिल्म्स और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स ने आधिकारिक तौर पर 'मालिक' को आज यानि 11 जुलाई के दिन बड़े पर्दे पर लोगों के

Friday, July 11, 2025
'माँ' रिव्यू: एक पौराणिक हॉरर कहानी, जो सच में डर पैदा करने में विफल रही!

विशाल फुरिया, जो डरावनी छोरी के लिए जाने जाते हैं, माँ के साथ लौटते हैं, एक हॉरर-पौराणिक फिल्म जो एक माँ के प्यार

Friday, June 27, 2025
'पंचायत सीजन 4' रिव्यू: एक राजनीतिक कॉमेडी जो हंसी, नुकसान और स्थानीय ड्रामा का मिश्रण पेश करती है!

पंचायत हमेशा से एक हल्के-फुल्के ग्रामीण सिटकॉम से कहीं बढ़कर रही है - यह एक चतुराई से लिखा गया सामाजिक व्यंग्य है

Tuesday, June 24, 2025