प्रिंस डांस ग्रुप 'हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की' शो समारोह में देगा परफॉर्मेंस!

Tuesday, September 28, 2021 11:56 IST
By Santa Banta News Network
रियलिटी शो से लेकर इवेंट्स में परफॉर्म करने तक के सफर के साथ, द प्रिंस डांस ग्रुप ने एक उल्लेखनीय करियर बनाया है और मनोरंजन और डांस इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी मंत्रमुग्ध कर देने वाली दमदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों, प्रशंसकों और फैन्स के बीच दमदार प्रभाव डाला है। आज पूरा देश उन्हें उनके दिव्य, आध्यात्मिक और देशभक्तिपूर्ण परफॉर्मेंस और एक्ट के लिए जानता है। यह ग्रुप भारतीय महाकाव्यों के चित्रण के लिए प्रसिद्ध है और उन्होंने पिछले कुछ सालों में कई राष्ट्रीय और विश्व कार्यक्रमों में अपनी परफॉर्मेंस दी है।

बहुत जल्द यह ग्रुप एक बार फिर परफॉर्म करने आ रहा है। हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल स्टार भारत ने अपने अपकमिंग नए टीवी शो 'हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की' के लॉन्च के लिए एक समर्पित प्रदर्शन के लिए उन्हें साथ लेने का फैसला किया है।

यह टीवी शो 19 अक्टूबर से शुरू होने वाला है जो दर्शकों के समक्ष बाल कृष्ण और उनके बचपन की कहानियों को बयां करेगा। प्रसिद्ध टीवी निर्माता सिद्धार्थ कुमार तिवारी द्वारा निर्मित, यह शो दर्शकों को भगवान कृष्ण के बचपन की एक दिव्य और भावनात्मक यात्रा पर ले जाएगा। हाल ही में एक मधुर गायक और पद्मश्री पुरस्कार विजेता ने इस शो के टाइटल ट्रैक को अपनी भावपूर्ण आवाज दी जो और कोई नहीं बल्कि कैलाश खेर हैं। अब चैनल जल्द ही एक विस्तृत ट्रेलर लॉन्च करने जा रहा है, जिसमे प्रिंस डांस ग्रुप को इस शो के लिए एक ख़ास परफॉर्मेंस करने के लिए आमंत्रित किया गया है।



ग्रुप लीडर टी कृष्ण मोहन रेड्डी ने कहा, "हम स्टार भारत के साथ जुड़कर और प्रिंस डांस ग्रुप के द्वारा आने वाले टीवी शो 'हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की' को पेश करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। हम कुल 18 कलाकारों की मदद से इस एक्ट का प्रदर्शन करेंगे, जिसमें 1 लीड कैरेक्टर, 5 छोटे बच्चे, 11 सपोर्टिंग आर्टिस्ट, 1 महिला किरदार शामिल हैं। भगवान कृष्ण की खूबसूरत कहानी सुनाना हमारी पूरी टीम के लिए सम्मान की बात है और हम इस जुड़ाव के लिए तत्पर हैं।

आपको बता दें कि प्रिंस डांस ग्रुप को अतीत में भगवान कृष्ण की पौराणिक कथा सुनाने वाले उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए सराहा गया है और वे निश्चित रूप से इस शो को सभी के लिए पेश करने का सबसे उपयुक्त विकल्प हैं।

'हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की' के बारे में अधिक जानने के लिए बने रहिए सिर्फ स्टार भारत पर ।
डिज़्नी की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'ट्रॉन: एरेस' का नया ट्रेलर जेफ़ ब्रिजेस की वापसी!

डिज़्नी ने ट्रॉन: एरेस का नया भाषाई ट्रेलर जारी किया है, जो अभूतपूर्व ट्रॉन फ्रैंचाइज़ी की बहुप्रतीक्षित तीसरी फ़िल्म है

Friday, July 18, 2025
ओटीटी रिलीज़ से पहले टीवी पर प्रीमियर के साथ 'कंगुवा' की महाकाव्य दुनिया देखने के लिए तैयार रहिये!

कंगुवा की शानदार दुनिया में कदम रखिए - पुनर्जन्म, बदले और सच्ची भावनाओं की एक गाथा - जहाँ आदिवासी कबीले, निडर

Friday, July 18, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' से गुरु रंधावा का न्यू सॉंग 'द पो पो' रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Thursday, July 17, 2025
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने वायरल वीडियो में बीच पर रोमांटिक पोस्ट से मचाई सनसनी!

निक जोनास ने नए म्यूजिक प्रमोशन के बीच प्रियंका चोपड़ा के साथ बीच पर बिताए कुछ अंतरंग पल साझा

Thursday, July 17, 2025
सनी देओल ने पहाड़ों में एकांतवास के दौरान क्लीन-शेव लुक दिखाया, रामायण में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा तेज!

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल ने शूटिंग से ब्रेक लेकर बर्फ से ढके पहाड़ों पर एक शांतिपूर्ण छुट्टी मनाने के लिए अपने नए

Thursday, July 17, 2025