Bollywood News


सुशांत को याद कर रही अंकिता लोखंडे को मां ने लगाई फटकार!

बिग बॉस 17 के लास्ट एपिसोड में घर के सदस्यों ने अंकिता की मदर वंदना का स्वागत किया था| अभिनेत्री की माँ ने आते ही एक फटकार लगा दी, उन्होंने कहा कि जो वह बार-बार विक्की से झगड़ा करती है उसके परिवार वालों को बिल्कुल भी अच्छा नही लगा रहा| आगे उन्होंने कहा कि अंकिता जो हर बात में सुशांत सिंह राजपूत को ले आती हैं उससे भी विक्की का परिवार भड़का हुआ है|

इस बात का तो सभी को पता है कि अंकिता लोखंडे हर टॉपिक के बीच में अपने एक्स-बॉयफ्रेंड सुशांत की बातों को डाल देती हैं| यही वजह है कि अंकिता का बार-बार सुशांत को लेकर बातें करना उनके पति के परिवार को निराश कर रहा है| कुछ दिनों से बिग बॉस में फैमिली स्पेशल वीक चल रहा है, जिसमें लास्ट नाईट अंकिता की माँ आकर उनकी ख़ूब क्लास लगा कर गई हैं|



जब उनकी मां सुशांत के बारे में बता रही थी तो उसके बाद अंकिता लोखंडे ने अपना पक्ष रखते हुए कहती हैं कि मैं सुशांत के बारे में ज्यादा कुछ नही बोलती हूँ| परन्तु कभी-कभी मुनव्वर उनसे पूछता है तो वह बात करती हैं| अंकिता की माँ ने उसको चुप कराते हुए बोला कि आज के बाद उसकी कोई भी बात मत करना|

End of content

No more pages to load