Bollywood News


बेबाक अदाकारा कंगना रनौत स्टारर 'इमरजेंसी' इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक!

हिंदी सिनेमा की खूबसूरत हसीना कंगना रनौत के बेबाक अंदाज़ को कौन नही जानता है| यह अभिनेत्री अपने बयानों से ही नही बल्कि अपने जबरदस्त अभिनय कौशल के द्वारा भी लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकी है| वर्तमान समय की बात करें तो अभिनेत्री अपने अपकमिंग प्रोज़ेक्ट 'इमरजेंसी' को लेकर काफी सुर्ख़ियों में चल रही हैं| उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर और वीडियो के साथ फ़िल्म की रिलीज़ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी फैन्स के साथ साँझा की है|

फिल्म 'इमरजेंसी' में कंगना भारत की पूर्व महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में लोगों को अपना दीवाना बनाती नज़र आने वाली हैं| अभिनेत्री ने मूवी का पोस्टर और वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा "भारत के सबसे काले समय के पीछे की कहानी को उजागर करें। 14 जून 2024 को #आपातकाल की घोषणा सबसे खूंखार और उग्र प्रधानमंत्री #इंदिरागांधी के सिनेमाघरों में गरजने से इतिहास जीवंत हो उठा। #14 जून 2024 को सिनेमाघरों में आपातकाल"| इस पोस्ट को देखने के बाद उनके फैन्स की फिल्म के प्रति उत्सुकता देखने लायक है|





'इमरजेंसी' एक पीरियड ड्रामा फिल्म होने वाली है, इसमें राजनीति का प्रदर्शन मनोरंजन के लिए किया जाएगा| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंगना इसमें अभिनय के साथ-साथ निर्देशन कार्य भी संभाल रही हैं| कुछ दिनों पहले अभिनेत्री ने फिल्म 'तेजस' की रिलीज़ डेट फैन्स के साथ शेयर की थी और आज उन्होंने 'इमरजेंसी' के प्रदर्शन से भी पर्दा उठा दिया है| इस बहुप्रतीक्षित प्रोज़ेक्ट में उनके साथ महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन और अनुपम खेर जैसे बड़े स्टार भी अहम किरदारों में नज़र आने वाले हैं|

End of content

No more pages to load