'द केरल स्टोरी' से लेकर प्रभास स्टारर 'सलार' तक अब ओटीटी देगा बड़े पर्दे का मजा!

Friday, February 16, 2024 12:52 IST
By Santa Banta News Network
हिंदी सिनेमा और ओटीटी प्लेटफॉर्म एक दिन कुछ न कुछ खास दर्शकों के लिए पेश करते हैं| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फ़रवरी महीने के इस आखरी हफ्ते में बड़े पर्दे पर कोई खास नई फ़िल्म रिलीज़ नही है| तो इस हफ्ते आपको एंटरटेन करने का जिम्मा ओटीटी प्लेटफॉर्म ने उठाया है| इसका मतलब ये हुआ कि आपके घर पर ही मनोरंजन का धमाका होने वाला है|

वैलेंटाइन डे दिन बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने अपने फैन्स को एक जबरदस्त तोहफा दिया था| अभिनेता की फिल्म 'डंकी' को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 15 फरवरी से रिलीज़ कर दिया गया है| इस बात की जानकारी शाहरुख ने इन्स्टा पोस्ट शेयर करते हुए फैन्स को दी थी|



इससे पहले शाहरुख खान के बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट्स प्रोड्यूस के द्वारा बनाई गई भूमि पेडनेकर अभिनीत 'भक्षक' को भी नेटफ्लिक्स पर 9 फरवरी के दिन प्रस्तुत किया गया था| इस मूवी में 2018 के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप की सच्ची घटना दिखाई गई है| इसके ट्रेलर में आप देख सकते हैं एक बालिका गृह के अंदर छोटी-छोटी लडकियों का शारीरिक शोषण हो रहा है|



विपुल शाह द्वारा निर्मित 'द केरल स्टोरी' को आज से ज़ी5 पर लोगों के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है| अगर आपको याद हो बड़े पर्दे पर इसे 5 मई 2023 के दिन रिलीज़ किया गया था| अदा शर्मा स्टारर यह कहानी उस साल की सबसे ज्यादा विवादित और सुपरहिट मूवी थी|



एक और फिल्म "स्कैमी बॉयज़" सबसे अच्छे दोस्त पंकज और पीयूष की मजेदार कहानी है, जो घोटालों के द्वारा धन और प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं। उनके जीवन में एक खतरनाक मोड़ आता है जब उनकी मुलाकात भ्रष्ट पुलिसकर्मी जोशी से होती है, जो उन्हें ड्रग कार्टेल की खतरनाक दुनिया में धकेल देता है। जैसे ही वे मुक्त होने के लिए संघर्ष करते हैं, वे धोखे और खतरे के जाल में फंस जाते हैं। अश्मित पटेल, रुद्र सोनी, आयुष्मान सक्सेना और राजीव राणा अभिनीत यह रोमांचक कहानी सस्पेंस और एक्शन का भरपूर वादा करती है। इसे भी आज ही के दिन ज़ी5 पर प्रस्तुत किया जा रहा है|



साउथ के सुपरस्टार और हिंदी सिनेमा के बाहुबली प्रभास 'सलार' में अपने एक्शन से लोगों को दीवाना बना चुके हैं| अब खबर आ रही है कि मेकर्स इसका प्रदर्शन ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर आज से शुरू करने जा रहे हैं| जिसके बाद से ही अभिनेता के फैन्स काफी खुश और उत्सुक दिखाई दे रहे हैं|


सिजलिंग बिकिनी पहन पूल किनारे स्टनिंग पोज़ देती नज़र आई मलाइका अरोड़ा!

मलाइका अरोड़ा की छुट्टियां अंतहीन गर्मियों का सार प्रस्तुत करती हैं। इस माहौल में सिर्फ़ चमकता हुआ सूरज ही नहीं है, बल्कि

Monday, June 02, 2025
रेड हॉट मिनी स्कर्ट में अवनीत कौर का कामुक डांस इंस्टाग्राम पर आते ही वायरल!

भारतीय युवा मॉडल अवनीत कौर के हॉट सेक्सी वीडियो और तस्वीरों के द्वारा हर दिन लोगों को अपना दीवाना बनाती दिखाई

Monday, June 02, 2025
मिस वर्ल्ड 2025 ओपल सुचाटा ने कहा बॉलीवुड में काम करने के लिए तैयार हूँ!

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बार का मिस वर्ल्ड 2025 का आयोजन 31 मई को भारत के हैदराबाद शहर में किया

Monday, June 02, 2025
हरी इंडियन साड़ी में वामिका के देसी हॉट लुक ने फैन्स किया मदहोश!

अक्सर इंडस्ट्री की 'प्रेमिका' के रूप में प्रशंसित, वामिका गब्बी ने अपनी सहज शैली से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित

Monday, June 02, 2025
डेलबर आर्या ने ऑल-ब्लैक लहंगा चोली पहन अपनी खूबसूरती से फैन्स को किया हैरान!

डेलबर आर्या का इंस्टाग्राम हमेशा से ही एथनिक और वेस्टर्न लुक का मिश्रण रहा है और एक बार फिर, अभिनेत्री ने प्रशंसकों को

Monday, June 02, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT