आर्टिकल 370 रिव्यू: यामी गौतम का शानदार एक्शन सीट से हिलने नही देगा!

Friday, February 23, 2024 14:07 IST
By Santa Banta News Network
कलाकार: यामी गौतम, प्रियामणि, अरुण गोविल, किरण कर्मारकर, वैभव, स्कंद संजीव ठाकुर

निर्देशक: आदित्य जांभले

निर्माता: आदित्य धर

रेटिंग: ***1/2

आज बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आर्टिकल 370' रिलीज हुई है| जिसको आदित्य धर के प्रोडक्शन में बनाया गया है और हिंदी सिनेमा की युवा अभिनेत्री यामी गौतम इसमें मुख्य भूमिका में नज़र आई हैं। यह राजनीतिक कहानी कश्मीर की ऐतिहासिक समस्याओं के उपर प्रकाश डालती है| इसके अलावा यह पाकिस्तान के गैरकानूनी कब्जे वाले कश्मीर के मुद्दे को भी पेश करती हैं। अगर आप भी 'आर्टिकल 370' फिल्म को देखने की सोच रहे हैं तो उससे पहले हमारा ये रिव्यू जरुर पढ़ कर जाएँ|

फ़िल्म की कहानी जम्मू और कश्मीर की विशेष स्थिति को दर्शाती है, जहाँ पर सामाजिक और राजनीतिक गतिशीलता बढ़ती ही जा रही है| इसकी कहानी 2016 के बाद से कश्मीर घाटी में होने वाली सच्ची घटनाओं का वर्णन करती नज़र आती है|

आर्टिकल 370 फ़िल्म की स्टार्टिंग कश्मीर घाटी में आतंकवादी कमांडर बुरहान वानी की हत्या के साथ होती है। 2016 में उनकी मृत्यु के बाद उस क्षेत्र में अशांति फैल गई है| जिसके बाद प्रियामणि वहाँ की पीएमओ अधिकारी बनकर दोषी लोगों पर कार्रवाई करना शुरू कर देती है। वहां पर राष्ट्रपति शासन लागू होने और 2019 के पुलवामा आतंकी हमले सहित इसके बाद के पूरे घटनाक्रम के साथ फ़िल्म की कहानी आगे बढ़ती है| कैसे देश की केंद्र सरकार उस क्षेत्र के लिए एक अभूतपूर्व संकल्प लेती है यही इस फ़िल्म में लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया है|

इस फिल्म के शानदार होने का बड़ा कारण यामी गौतम और प्रियामणि की दमदार एक्टिंग को माना जा सकता है| या यूँ कहें कि इन दोनों के आस-पास ही पूरी फ़िल्म घूमती नज़र आती है| जब भी इन दोनों का क़िरदार लोगों के सामने आता है वह मजबूरन अपनी सीट पर बैठे रहते हैं। यामी एक ख़ुफ़िया अधिकारी के रूप में आकर्षक दिखाई दी हैं| दूसरी और प्रियामणि जिन्होंने पीएमओ अधिकारी का किरदार बड़ी ही गंभीरता से निभाया है| इनके अलावा स्कंद संजीव ठाकुर, अरुण गोविल और किरण कर्माकर जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों ने भी अपने किरदारों के साथ न्याय किया है|

फिल्म 'आर्टिकल 370' का निर्देशन आदित्य जांभले ने बड़े ही शानदार तरीके से किया है| उन्होंने कहानी के हर एक सीन को ऐसे पेश किया है कि आपको हर एक डायलॉग का मतलब समझ आएगा| अगर यह फ़िल्म इतना अच्छा प्रदर्शन कर रही है तो उसका श्रेय एक्टिंग के साथ-साथ निर्देशन को भी जाना चाहिए|

इस फिल्म को कश्मीर में शूट किया गया है, सिनेमैटोग्राफर सिद्धार्थ वासानी ने कश्मीर घाटी की खूबसूरती को काफी अच्छे तरीके से बड़े पर्दे पर दर्शाया है| 2 घंटे 40 मिनट की फ़िल्म में आप एक सेकेंड के लिए भी सीट से नही उठ सकते, इसका सबसे बड़ा कारण मूवी की शानदार सिनेमैटोग्राफी है|

अंत में यही कहा जा सकता है कि 'आर्टिकल 370' एक मजेदार थ्रिलिंग कहानी है| जिसको यामी गौतम और प्रियामणि का शानदार एक्शन काफी ज्यादा एंटरटेनिंग बना देता है| इस फ़िल्म को अच्छे से एन्जॉय करने के लिए आप पूरे परिवार के साथ नजदीकी सिनेमाघरों में जाकर मजा ले सकते हैं|
'सैयारा' फ़िल्म रिव्यू: प्यार, क्षति और मुक्ति की एक त्रुटिपूर्ण, फिर भी सच्ची कहानी!

उद्योग में दो दशकों के बाद, निर्देशक मोहित सूरी सैयारा को पर्दे पर ला रहे हैं—एक रोमांटिक ड्रामा जो जानी-पहचानी

Friday, July 18, 2025
'तन्वी द ग्रेट' फ़िल्म रिव्यू: ऑटिज़्म, साहस और सपनों का एक साहसिक सिनेमाई सफ़र!

तन्वी द ग्रेट एक मार्मिक कहानी के रूप में उभरती है जो भावनाओं, कल्पना और पारिवारिक मूल्यों को दृढ़ संकल्प की

Friday, July 18, 2025
'आप जैसा कोई' रिव्यू: घर में पिता के शासन को तोड़ने का एक अधूरा प्रयास!

सिनेमा, अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में, बदलाव की चिंगारी जलाता है। यह मानदंडों को चुनौती देता है, पुरानी मान्यताओं पर सवाल उठाता

Saturday, July 12, 2025
'आँखों की गुस्ताखियाँ' रिव्यू: रोमांटिक कहानी, परन्तु गहराई की कमी!

संतोष सिंह द्वारा निर्देशित और ज़ी स्टूडियोज़, मिनी फ़िल्म्स और ओपन विंडो फ़िल्म्स द्वारा निर्मित, आँखों की

Saturday, July 12, 2025
'मालिक' रिव्यू: राजकुमार राव-मानुषी छिल्लर स्टारर कहानी खतरनाक एक्शन और सस्पेंस का मिश्रण!

टिप्स फिल्म्स और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स ने आधिकारिक तौर पर 'मालिक' को आज यानि 11 जुलाई के दिन बड़े पर्दे पर लोगों के

Friday, July 11, 2025