'हसीन दिलरुबा' से लेकर 'रात अकेली है' तक नेटफ्लिक्स पर मर्डर मिस्ट्री टॉप लेवल!

Saturday, March 09, 2024 10:56 IST
By Santa Banta News Network
पिछले महीने फ़रवरी की 29 तारीख़ को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने मनोरंजन जगत ले लिए यादगार बना दिया था| इस दिन नेटफ्लिक्स ने 8 या 10 नही पूरे 19 अपकमिंग प्रोज़ेक्ट की जानकारी फैन्स को दी थी| इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने रोमांटिक से लेकर कॉमेडी तक हर तरह के कंटेंट को लोगों के सामने पेश करने का वादा किया था| हाल ही में नेटफ्लिक्स की तरफ से एक और बड़ी न्यूज़ निकल कर सामने आ रही है|

बीते 2 सालों में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को काफ़ी ज्यादा लोकप्रियता प्राप्त हुई है| जिसका सबसे बड़ा कारण उसका अपने दर्शकों को हर तरीके से खुश रखना है| इनके पास बॉलीवुड रोमांस से लेकर हंसा-हंसा कर पागल कर देने वाली कॉमेडी कंटेंट तक सब कुछ मिलता है| एक समय में कटर दुश्मन बन चुके कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी को भी यह प्लेटफॉर्म फ़िर से एक साथ लेकर आ रहा है| आज हम आपको नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वाली कुछ रोमांचक मर्डर मिस्ट्री कहानियों की जानकारी देने वाले हैं| जिनको देखने के लिए अगर आप एक बार बैठ गए, तो दोबारा उसको खत्म करने के बाद ही उठेंगे|

सबसे पहली है सारा अली खान स्टारर 'मर्डर मुबारक'...
5 मार्च को सारा ने 'मर्डर मुबारक' फ़िल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा था ""ख़तरनाक रहस्य, अप्रत्याशित मोड़ और रॉयल दिल्ली क्लब के क्रेज़ी रिच सदस्य; मर्डर मुबारक कहने का समय आ गया है! #मर्डरमुबारक, 15 मार्च को आ रहा है, केवल नेटफ्लिक्स पर!"| इस मूवी में उनके साथ संजय कपूर, करिश्मा कपूर, पंकज त्रिपाठी, डिंपल कपाड़िया और विजय वर्मा जैसे लोकप्रिय कलाकार भी नज़र आने वाले हैं|



इसके बाद आती है दिवंगत अभिनेता इरफान खान स्टारर 'तलवार'...
साल 2008 में बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई मर्डर मिस्ट्री कहानी 'तलवार' में दिवंगत अभिनेता इरफान खान मुख्य भूमिका में नज़र आए थे| यह उस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी| इस मूवी की कहानी रोंगटे खड़े कर देने वाले दिल्ली के आरुषी हत्याकांड पर आधारित थी| यह कहानी भी अब नेटफ्लिक्स आपके घर पर लेकर आ चूका है|



तीसरे नंबर पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर 'रात अकेली है'...
हनी त्रेहन के निर्देशन में तैयार नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे स्टारर 'रात अकेली है' फ़िल्म को साल 2020 में लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया था| एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में लगे नवाजुद्दीन और राधिका की जोड़ी को उस समय लोगों द्वारा काफ़ी पसंद किया गया था| अब यह फ़िल्म भी इसी प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित हो चुकी है|



चौथे नंबर पर तापसी पन्नू स्टारर 'हसीन दिलरुबा' आती है...
तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी स्टारर साल 2021 में रिलीज़ हुई रोमांटिक मर्डर मिस्ट्री कहानी 'हसीन दिलरुबा' को कौन भूल सकता है| इस मूवी का सस्पेंस से भरा हुआ रोमांस दर्शकों को अंत तक बैठा कर रखता है| विनील मैथ्यू निर्देशित इस कहानी को अब नेटफ्लिक्स पर लोगों के लिए प्रस्तुत कर दिया गया है|



पांचवे नंबर पर आयुष्मान खुराना स्टारर 'अंधाधुन' आती है...
सस्पेंस से भरपूर इस मर्डर मिस्ट्री फ़िल्म को साल 2018 में सिनेमाघरों के अंदर प्रदर्शित किया गया था| इस थ्रिलर कहानी में तब्बू, आयुष्मान खुराना और राधिका आप्टे अहम भूमिका में दिखाई दिए थे| दर्शकों द्वारा इनकी तिगड़ी को बहुत ज्यादा पसंद किया गया था| खबरों के अनुसार इस मूवी को भी नेटफ्लिक्स अपने दर्शकों के लिए फिर से लेकर आ गया है|

मल्टीस्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हाउसफुल 5' के पहले दिन का रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, छावा को भी पछाड़ा!

बहुप्रतीक्षित हाउसफुल 5 एक ब्लॉकबस्टर के सभी तत्वों के साथ आ रही है - एक विशाल कलाकारों की टुकड़ी, शानदार सेट

Saturday, June 07, 2025
बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 में उमड़ी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की भीड़, ये रहे विजेता!

बीती रात मुंबई में बॉलीवुड हंगामा ने स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 रखा था| जिसमें बॉलीवुड के कलाकारों ने आकर्षक

Saturday, June 07, 2025
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने 'परिवारिक मनुरंजन' का शूट शुरू किया- धमाकेदार पारिवारिक ड्रामा होने का वादा!

प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने अपनी आगामी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म, परिवारिक मनुरंजन की

Saturday, June 07, 2025
श्रद्धा कपूर ने अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग स्टाइल से फैन्स को किया आकर्षित, थोड़ी देर में ही तस्वीरें वायरल!

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई आकर्षक तस्वीरें शेयर कीं, जिससे हर कोई उनकी शानदार

Saturday, June 07, 2025
आमिर खान ने किया कन्फर्म: 'सितारे ज़मीन पर' होगी इस प्लेटफोर्म पर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की 3 साल बाद वापसी वाली फिल्म, सितारे ज़मीन पर, ऑनलाइन विवाद का केंद्र बन गई

Saturday, June 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT