Bollywood News


दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा स्टारर 'अमर सिंह चमकीला' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज!

दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा स्टारर 'अमर सिंह चमकीला' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज!
थोड़ी देर पहले ही हिंदी सिनेमा की युवा खूबसूरत अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म `अमर सिंह चमकीला` का ट्रेलर मेकर्स ने सोशल मीडिया पर प्रदर्शित किया है| जिसको लोगों का बहुत ज्यादा प्यार मिल रहा है, इस मूवी की कहानी 1980 के दशक के लोकप्रिय पंजाबी संगीतकार अमर सिंह चमकीला के जीवन पर बनाई गई है|

फ़िल्म `अमर सिंह चमकीला` में दिलजीत चमकीले का किरदार निभाते दिखाई देने वाले हैं| वहीं दूसरी और परिणीति चोपड़ा उनकी पत्नी अमरजोत का रोल प्ले करती नजर आने वाली हैं| ट्रेलर के वीडियो में आप देख सकते हैं, दोनों कलाकार के आपस की केमिस्ट्री बहुत ही प्यारी लग रही है| इसमें कुछ सॉंग भी आए हैं जो आपको पुराने समय की याद दिलाते हैं| देखिये ट्रेलर वीडियो...

aHR0cHM6Ly93d3cueW91dHViZS5jb20vZW1iZWQvdUdYQjFQRmc3RTA=

फ़िल्म के मेकर्स और स्टार कास्ट ने ट्रेलर वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है "तड़किला, भड़कीला, रंगीला- वो है अमर सिंह चमकीला ✨❤️
अमर सिंह चमकीला, प्रीमियर 12 अप्रैल को, केवल नेटफ्लिक्स पर"|



फ़िल्म `अमर सिंह चमकीला` का निर्देशन कार्य इम्तियाज अली ने संभाला है| दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा के अलावा इस मूवी में राहुल मित्रा, विपिन कत्याल, अपिंदरदीप सिंह, अंजुम बत्रा, निशा बानो, उदयबीर संधू और अनहद सिंह जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फ़िल्म को 12 अप्रैल के दिन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाने वाला है|

End of content

No more pages to load