ओम जी और सरताज फिल्म्स ने नई फिल्म 'अपना अरस्तू' का फर्स्ट लुक पोस्टर किया साँझा।

Tuesday, May 28, 2024 10:02 IST
By Santa Banta News Network
पंजाबी सिनेमा में एक रोमांचक विकास को ध्यान में रखते हुए, फ़िल्मी जगत के दो प्रसिद्ध प्रोडक्शन हाउस, ओमजी's सिने वर्ल्ड और सरताज फिल्म्स ने चंडीगढ़ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में अपने नए प्रोजेक्ट, "अपना अरस्तु" की घोषणा की है।

इस फिल्म में मुख्य अभिनेता की भूमिका प्रतिभाशाली कलाकार डॉ. सतिंदर सरताज द्वारा निभाई गयी है और जगदीप सिंह वरिंग द्वारा लिखित है, इसका निर्देशन उदय प्रताप सिंह द्वारा किया जा रहा है। इसका निर्माण पंजाबी सिनेमा की मशहूर हस्ती आशु मुनीश साहनी और फिरदौस प्रोडक्शंस द्वारा किया जा रहा है। पोस्टर के फर्स्ट लुक से ही दर्शक सोच रहे हैं कि इस बार सतिंदर सरताज किस किरदार में पेश होंगे और एक बार फिर उनका दिल जीत लेंगे।

इन दो शख्सीयतों के बीच सहयोग गुणवत्तापूर्ण सिनेमा देने की उनकी सांझी प्रतिबद्धता और सिनेमा में दर्शकों को अच्छे रूप में प्रभावित करने की इच्छा का प्रमाण है। वह ऐसी फिल्में बनाने में विश्वास करते हैं जिन्हें समीक्षकों और दर्शकों दोनों द्वारा पसंद किया जाए और 'अपना अरस्तू' उस ही दिशा में एक और कदम है!

फिल्म के मुख्य अभिनेता और निर्माता डॉ. सतिंदर सरताज अपने नए उद्यम से बहुत खुश हैं और कहते हैं कि उन्होंने हमेशा अपनी कला से लोगों का मनोरंजन करने और उन्हें प्रेरित करने की कोशिश की है, वह इस बार भी उस ही कोशिश की उम्मीद में आगे बढ़ रहे हैं।

फिल्म के निर्माता मुनीश साहनी का कहना है कि वह हमेशा आगे बढ़ने में विश्वास करते हैं और इस दूरदर्शी टीम के साथ सहयोग करने को लेकर रोमांचित हैं जो सिल्वर स्क्रीन पर गुणवत्तापूर्ण मनोरंजन लाने के लिए प्रतिबद्ध है!

निर्देशक उदय प्रताप सिंह ने साझा किया कि वह अपनी इस फिल्म 'अपना अरस्तु' के लिए अपनी हालिया हिट फिल्म शायर के अभीनेता सतिंदर सरताज के साथ फिर से काम करने के लिए उत्साहित हैं!

लेखक जगदीप सिंह वरिंग ने कहा कि शायर की सफलता के बाद सतिंदर सरताज के साथ फिर से जुड़ना एक उत्साहित अनुभव है और वह इस उल्लेखनीय टीम के साथ 'अपना अरस्तू' की गतिशील कहानी को सिल्वर स्क्रीन पर लाने के लिए उत्सुक हैं।

'अपना अरस्तू' की घोषणा के बाद जबरदस्त चर्चा हो रही है, जो 07 फरवरी, 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मल्टीस्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हाउसफुल 5' के पहले दिन का रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, छावा को भी पछाड़ा!

बहुप्रतीक्षित हाउसफुल 5 एक ब्लॉकबस्टर के सभी तत्वों के साथ आ रही है - एक विशाल कलाकारों की टुकड़ी, शानदार सेट

Saturday, June 07, 2025
बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 में उमड़ी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की भीड़, ये रहे विजेता!

बीती रात मुंबई में बॉलीवुड हंगामा ने स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 रखा था| जिसमें बॉलीवुड के कलाकारों ने आकर्षक

Saturday, June 07, 2025
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने 'परिवारिक मनुरंजन' का शूट शुरू किया- धमाकेदार पारिवारिक ड्रामा होने का वादा!

प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने अपनी आगामी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म, परिवारिक मनुरंजन की

Saturday, June 07, 2025
श्रद्धा कपूर ने अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग स्टाइल से फैन्स को किया आकर्षित, थोड़ी देर में ही तस्वीरें वायरल!

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई आकर्षक तस्वीरें शेयर कीं, जिससे हर कोई उनकी शानदार

Saturday, June 07, 2025
आमिर खान ने किया कन्फर्म: 'सितारे ज़मीन पर' होगी इस प्लेटफोर्म पर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की 3 साल बाद वापसी वाली फिल्म, सितारे ज़मीन पर, ऑनलाइन विवाद का केंद्र बन गई

Saturday, June 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT