बॉलीवुड और साउथ की टॉप 5 अपकमिंग फिल्में, जिनका है लोगों को बेसब्री से इंतजार!

Wednesday, May 29, 2024 10:36 IST
By Santa Banta News Network
साल 2024 हिंदी सिनेमा और साउथ इंडस्ट्री के लिए शानदार रहा है| आने वाले समय में भी यह इंडस्ट्री लोगों का मनोरंजन करने में कोई कसर नही छोड़ने वाली हैं| इस साल कई ऐसी फ़िल्में रिलीज़ होने वाली हैं जिनका सिनेमाप्रेमियों को काफी समय से इंतजार है| आज हम आपको बॉलीवुड और साउथ की ऐसी ही टॉप 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रह हैं|

हिंदी सिनेमा का जादू तो लोगों के सिर चड़ कर बोलता ही है तो वहीं दूसरी और साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज़ कलाकार किसी से कम नही हैं| अब हम आपको नंबर के हिसाब से इन फिल्मों के बारे में बारीकी से जानकारी देने वाले हैं|

कल्कि 2898 एडी


सबसे पहले नंबर पर साउथ सुपरस्टार प्रभास स्टारर साइंस फिक्शन एक्शन मूवी 'कल्कि 2898 एडी' आती है| इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी जैसे लोकप्रिय कलाकार भी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं| नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस बिग प्रोजेक्ट को 27 जून के दिन सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाने वाला है|



पुष्पा 2


अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के सीक्वल का लोग काफी उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे हैं| इसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अहम भूमिका में दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आने वाले हैं| सुकुमार के निर्देशन में बनने वाली यह मूवी 15 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है| इसके पहले पार्ट ने लोगों की खूब सराहना प्राप्त की थी और यही वजह है कि फैन्स इसके दूसरे भाग के रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|



सिंघम अगेन


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली 'सिंघम अगेन' सिंघम फिल्म का तीसरा भाग है| इस प्रोजेक्ट में मशहूर अभिनेता अजय देवगन और दीपिका पादुकोण अहम भूमिका में दिखाई देने वाले हैं| पहले यह कहानी स्वतंत्रता दिवस आस-पास रिलीज होनी थी, लेकिन फिल्म 'पुष्पा 2' से हो रहे क्लैश से बचाने के लिए मेकर्स ने अब इसको दीवाली के आस-पास सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने का फ़ैसला लिया है| सूत्रों की मानें तो रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर भी इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा होने वाले हैं|



इंडियन 2


साल 1996 में रिलीज़ हुई तमिल फिल्म 'इंडियन' का सीक्वल 'इंडियन 2' एक्शन ड्रामा कहानी बनाई जा रही है| शंकर के निर्देशन में तैयार होने वाली इस मूवी में कमल हासन मुख्य किरदार निभाते दिखाई देने वाले हैं| कई सालों से बन रही यह कहानी बड़े पर्दे पर 12 जुलाई प्रस्तुत होने वाली है|



वेलकम टू द जंगल


फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की बात करें तो यह ऐसे कुछ फ्रेंड्स की कहानी है जो जंगल सफारी का मजा लेने के लिए घर से निकले हैं| अहमद खान के निर्देशन में तैयार होने वाली यह कॉमेडी मूवी साल 2007 में प्रदर्शित हुई 'वेलकम' का दूसरा भाग है| इस मजेदार कहानी में अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस और जैसे दिशा पाटनी जैसे लोकप्रिय कलाकार दर्शकों को हंसाते दिखाई देने वाले हैं| मेकर्स की मानें तो इसी साल 20 दिसंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों दस्तक दे सकती है|



डिज़्नी की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'ट्रॉन: एरेस' का नया ट्रेलर जेफ़ ब्रिजेस की वापसी!

डिज़्नी ने ट्रॉन: एरेस का नया भाषाई ट्रेलर जारी किया है, जो अभूतपूर्व ट्रॉन फ्रैंचाइज़ी की बहुप्रतीक्षित तीसरी फ़िल्म है

Friday, July 18, 2025
ओटीटी रिलीज़ से पहले टीवी पर प्रीमियर के साथ 'कंगुवा' की महाकाव्य दुनिया देखने के लिए तैयार रहिये!

कंगुवा की शानदार दुनिया में कदम रखिए - पुनर्जन्म, बदले और सच्ची भावनाओं की एक गाथा - जहाँ आदिवासी कबीले, निडर

Friday, July 18, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' से गुरु रंधावा का न्यू सॉंग 'द पो पो' रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Thursday, July 17, 2025
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने वायरल वीडियो में बीच पर रोमांटिक पोस्ट से मचाई सनसनी!

निक जोनास ने नए म्यूजिक प्रमोशन के बीच प्रियंका चोपड़ा के साथ बीच पर बिताए कुछ अंतरंग पल साझा

Thursday, July 17, 2025
सनी देओल ने पहाड़ों में एकांतवास के दौरान क्लीन-शेव लुक दिखाया, रामायण में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा तेज!

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल ने शूटिंग से ब्रेक लेकर बर्फ से ढके पहाड़ों पर एक शांतिपूर्ण छुट्टी मनाने के लिए अपने नए

Thursday, July 17, 2025