Bollywood News


अदा शर्मा पॉजिटिव वाइब्स लेने के लिए सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में शिफ्ट हुई!

अदा शर्मा पॉजिटिव वाइब्स लेने के लिए सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में शिफ्ट हुई!
कुछ समय से एक खबर सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रही है| हिंदी सिनेमा की युवा खूबसूरत अदाकारा अदा शर्मा हाल ही में दिवंगत बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत के मुंबई वाले फ्लैट को किराए पर ले लिया है| इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने मीडिया वालों को दी है|

पहले खबर ये आ रही थी कि अदा शर्मा ने सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट को खरीदा लिया है| लेकिन इन सभी अफवाहों को खारिज़ करते हुए अभिनेत्री ने बताया है कि उन्होंने यह फ्लैट कुछ समय के लिए किराए पर लिया है|

पत्रकारों से बात करते हुए अदा ने बताया है कि "पिछले चार महीने पहले मैं फ्लैट में आने वाली थी, परन्तु फिल्म 'बस्तर' और 'द केरल स्टोरी' की ओटीटी रिलीज़ के कारण थोड़ा डेली हो गया| कुछ समय मथुरा हाथियों के साथ रहने के बाद मैं अब फ्लैट में शिफ्ट हो पाई हूँ| मुझे ऐसा ही घर चाहिए था, जहाँ पेड़-पौधे हों और मैं पक्षियों को आसानी से खाना खिला सकूं|"

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अदा ने इस घर को 5 सालों तक अपने पास रखने का मन बनाया है| वह इस घर को ट्रांसफॉर्म करने में भी लग गई हैं| मीडिया वालों से बात करते हुए उन्होंने कहा है कि मैं नीचे वाले फ्लोर पर मंदिर बना रही हूँ और ऊपर वाले फ्लोर को म्यूजिक रूम में बदल दिया है|

End of content

No more pages to load