स्टार प्लस के शो 'दिल को तुमसे प्यार हुआ' में अदिति और अक्षित निभाएंगे मुख्य भूमिका!

Monday, July 01, 2024 10:08 IST
By Santa Banta News Network
स्टार प्लस अपने व्यूअर्स के लिए आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट बनाने के लिए जाना जाता है, जो दर्शकों को इमोशन से भरी यात्रा पर ले जाता है। उनके शो न साफ एंटरटेन करते हैं बल्कि उनका मकसद प्रेरित करना और आगे बढ़ाना भी है।

इनमें अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में, ये रिश्ता क्या कहलाता है, उड़ने की आशा, माटी से बंधी डोर, झनक और ये हैं चाहतें जैसे शोज का नाम शामिल है, जो फैमिली ड्रामा के साथ रोमांस की झलक भी देते हैं। बता दें कि इन सभी शोज को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।

इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए, स्टार प्लस ने अपने नए शो, दिल को तुमसे प्यार हुआ के साथ एक नई दुनिया में कदम रखा है। इस शो में बतौर लीड अदिति त्रिपाठी (दीपिका) और अक्षित सुखीजा (चिराग) हैं। राजस्थान के बैकड्राप पर सेट दिल को तुमसे प्यार हुआ दीपिका चिराग की कहानी है। यह कहानी उनकी जिंदगी के इर्दगिर्द बनी हुई है, जिसमें उन्हें एक दूसरे से प्यार हो जाता है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या उनकी यह प्रेम कहानी समाज और परिवार को मंजूर होगी?

मेकर्स ने स्टार प्लस के शो दिल को तुमसे प्यार हुआ की एक दिलचस्प पहली झलक जारी की है, जहाँ अदिति त्रिपाठी (दीपिका), अक्षित सुखिजा (चिराग) और उर्वशी परदेशी (जाह्नवी) को इंट्रोड्यूस किया गया है।

aHR0cHM6Ly93d3cueW91dHViZS5jb20vZW1iZWQvNzluYkdWMXR3U0k=

मेकर्स द्वारा जारी किए गए प्रोमो में दीपिका के जीवन ने मौजूद संघर्ष और कठिनाइयों की झलक दिखाई गई है, जो उसके घर में उसे सहनी पड़ती हैं, जहां उसकी सौतेली मां और सौतेली बहन के साथ बुरा बर्ताव करती हैं। इसी दौरान चिराग की मुलाकात दीपिका से एक रक्तदान शिविर में होती है और वह उसके अच्छे स्वभाव से इंप्रेस हो जाता है।

बाद में चिराग की फैमिली जान्हवी यानी दीपिका की बहन के लिए रिश्ता लेकर आती है, लेकिन चिराग जान्हवी की वजह दीपिका को चुन लेता है। यह बात दोनों परिवार को पसंद नहीं आती।

ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा की कहानी किस तरह से आगे बढ़ती है और दीपिका और चिराग की जिंदगी में आगे क्या होता है। क्या सच में उनकी यह प्रेम कहानी समाज के इंकार के बावजूद अपना मकान हासिल कर पाएगी ?

देखें, दिल को तुमसे प्यार हुआ स्टार प्लस पर 15 जुलाई से शाम 7:00 बजे।
समंदर किनारे माँ श्वेता तिवारी के साथ पलक का कातिलाना बिकिनी लुक वायरल!

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री की बेटी पलक तिवारी ने फिल्म 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था

Saturday, June 28, 2025
हनिया आमिर की कास्टिंग पर विवाद के बीच नीरू बाजवा ने 'सरदार जी 3' के सभी पोस्ट डिलीट किये!

पंजाबी हॉरर-कॉमेडी सरदार जी 3 पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर की कास्टिंग के बाद गरमागरम विवाद के केंद्र

Saturday, June 28, 2025
मेकर्स ने 'वॉर 2' को सिनेमाघरों में ग्लोबल आईमैक्स रिलीज करने का फैसला किया!

वाईआरएफ की ब्लॉकबस्टर स्पाई यूनिवर्स की साल की सबसे प्रतीक्षित एक्शन फिल्म वॉर 2 भारत में घरेलू रिलीज के साथ-साथ

Saturday, June 28, 2025
आलिया भट्ट ने उमराव जान स्क्रीनिंग में सिलसिला-प्रेरित लुक में रेखा का सदाबहार ग्लैमर दिखाया!

बॉलीवुड की पसंदीदा फैशनिस्टा और पावरहाउस परफॉर्मर आलिया भट्ट ने एक बार फिर अपनी स्टाइल का लोहा

Friday, June 27, 2025
रश्मिका मंदाना ने पॉवरफुल और खूंखार लुक से फैन्स को किया अचंभित, खतरनाक पोस्टर वायरल!

रश्मिका मंदाना फैशन सीन और सिल्वर स्क्रीन दोनों पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं, जिससे साबित होता है कि वह न केवल

Friday, June 27, 2025