अनंत और राधिका के वेडिंग फंक्शन में परफॉर्म करने के लिए मुंबई पहुंचे जस्टिन बीबर!

Thursday, July 04, 2024 11:13 IST
By Santa Banta News Network
अगर आपको पता हो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी होने में बहुत कम समय रह गया है। तो इस समय मुकेश अंबानी के घर में जश्न का माहौल बना हुआ है| मीडिया सूत्रों से पता चला है कि हॉलीवुड के पॉप स्टार जस्टिन बीबर अनंत और राधिका के वेडिंग फंक्शन में परफॉर्म करने के लिए मुंबई पहुंचे गए हैं| बीते दिन अंबानी परिवार में मामेरू सेरेमनी प्रोग्राम रखा गया है|

साल 2023 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई की गई थी। इस साल मार्च और मई में ग्रैंड प्री-वेडिंग पार्टी भी रखी गई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 12 जुलाई को यह कपल सात फेरे लेकर अपने रिश्ते को और मजबूत करने वाला है|

1 मार्च को वर्ल्ड की सबसे ज्यादा लोकप्रिय पॉप स्टार रिहाना पहली बार भारत देश में अपना कॉन्सर्ट करने पहुंची थी| यह कॉन्सर्ट राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग पर रखा गया था| 'रिहाना' के म्यूजिक और ठुमकों ने वहां की पूरी महफ़िल को अपने नाम कर लिया था| बता दें कि यह पॉप स्टार अपना कार्यक्रम पूरा करने के बाद अगले दिन वापिस भी चली गई थी|

जब से यह खबर सामने आई है कि अनंत और राधिका के शादी फंक्शन में हॉलीवुड के लोकप्रिय संगीतकार जस्टिन बीबर परफॉर्म करने वाला है, तभी से सोशल मीडिया और इंटरनेट यूजर्स काफी खुश नज़र आ रहे हैं|

रिहाना से पहले अंबानी की एक क्रूज पार्टी में कैटी पेरी भी परफॉर्मेंस कर चुकी हैं। खबरों की मानें तो जस्टिन बीबर कल यानि 5 जुलाई को म्यूजिक नाइट रखने वाले हैं| हमारे सूत्रों से पता चला है कि इस परफॉर्मेंस के लिए जस्टिन 10 मिलियन डॉलर की रकम वसूलने वाले हैं|

2 मार्च को अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग एंजोयमेंट का दूसरा दिन भी जामनगर में जबरदस्त रहा था| रिहाना के जाने के बाद स्टेज को लोकप्रिय पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपने नाम कर लिया था| दिलजीत ने अपने धमाकेदार परफॉर्मेंस से बॉलीवुड सेलेब्स को नाचने के लिए मजबूर कर दिया था|
समंदर किनारे माँ श्वेता तिवारी के साथ पलक का कातिलाना बिकिनी लुक वायरल!

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री की बेटी पलक तिवारी ने फिल्म 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था

Saturday, June 28, 2025
हनिया आमिर की कास्टिंग पर विवाद के बीच नीरू बाजवा ने 'सरदार जी 3' के सभी पोस्ट डिलीट किये!

पंजाबी हॉरर-कॉमेडी सरदार जी 3 पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर की कास्टिंग के बाद गरमागरम विवाद के केंद्र

Saturday, June 28, 2025
मेकर्स ने 'वॉर 2' को सिनेमाघरों में ग्लोबल आईमैक्स रिलीज करने का फैसला किया!

वाईआरएफ की ब्लॉकबस्टर स्पाई यूनिवर्स की साल की सबसे प्रतीक्षित एक्शन फिल्म वॉर 2 भारत में घरेलू रिलीज के साथ-साथ

Saturday, June 28, 2025
आलिया भट्ट ने उमराव जान स्क्रीनिंग में सिलसिला-प्रेरित लुक में रेखा का सदाबहार ग्लैमर दिखाया!

बॉलीवुड की पसंदीदा फैशनिस्टा और पावरहाउस परफॉर्मर आलिया भट्ट ने एक बार फिर अपनी स्टाइल का लोहा

Friday, June 27, 2025
रश्मिका मंदाना ने पॉवरफुल और खूंखार लुक से फैन्स को किया अचंभित, खतरनाक पोस्टर वायरल!

रश्मिका मंदाना फैशन सीन और सिल्वर स्क्रीन दोनों पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं, जिससे साबित होता है कि वह न केवल

Friday, June 27, 2025