रिहाना के बाद जस्टिन बीबर ने अनंत अंबानी-राधिका की संगीत सेरेमनी में मचाया तहलका!

Saturday, July 06, 2024 11:15 IST
By Santa Banta News Network
वर्ल्ड की सबसे ज्यादा लोकप्रिय पॉप स्टार रिहाना किसी परिचय की मोहताज़ नही है| उन्होंने अपने करियर में पहली बार भारत देश में अपना कॉन्सर्ट रखा था| यह कॉन्सर्ट राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग पर इसी साल 1 मार्च को रखा गया था| 'रिहाना' के म्यूजिक और ठुमकों ने वहां की पूरी महफ़िल को अपने नाम कर लिया था| हॉलीवुड के पॉप स्टार जस्टिन बीबर भी अनंत और राधिका की संगीत सेरेमनी में अपना कॉन्सर्ट करने आए हैं| यह संगीतकार 4 जुलाई को मुंबई पहुंच गया था और बीती रात इन्होने पुरे फ़िल्मी जगत को अपनी धुन पर नाचने के लिए मजबूर कर दिया|

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी पार्टी का आयोजन शुक्रवार शाम को मुंबई में रखा गया था| जिसमें हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय सितारे अपनी मौजूदगी देने पहुंचे थे| लेकिन इस शाम में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र पॉप स्टार जस्टिन बीबर का धमाकेदार कॉन्सर्ट रहा। यह कनाडाई पॉप अपने मशहूर गाने 'बेबी' और 'पीचिस' पर दमदार परफॉर्मेंस देते नज़र आ रहे थे| देखिये वीडियो:





आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहली बार बीबर साल 2017 में वह भारत के अंदर अपना पहला कॉन्सर्ट करने पहुंचे थे| परन्तु उस समय वह अपनी लिप-सिंकिंग के कारण काफी आलोचनाओं में रहे थे| इसके बाद साल 2020 में वह दौबारा आने वाले थे, लेकिन स्वास्थ्य ठीक ना होने के कारण कॉन्सर्ट को रद्द करना पड़ा था| इस बार वह पूरी हाई-एनर्जी के साथ कॉन्सर्ट करने आए थे|



जस्टिन बीती रात अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत में अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस देने के बाद वापिस अपने शहर लौट गए हैं|
समंदर किनारे माँ श्वेता तिवारी के साथ पलक का कातिलाना बिकिनी लुक वायरल!

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री की बेटी पलक तिवारी ने फिल्म 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था

Saturday, June 28, 2025
हनिया आमिर की कास्टिंग पर विवाद के बीच नीरू बाजवा ने 'सरदार जी 3' के सभी पोस्ट डिलीट किये!

पंजाबी हॉरर-कॉमेडी सरदार जी 3 पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर की कास्टिंग के बाद गरमागरम विवाद के केंद्र

Saturday, June 28, 2025
मेकर्स ने 'वॉर 2' को सिनेमाघरों में ग्लोबल आईमैक्स रिलीज करने का फैसला किया!

वाईआरएफ की ब्लॉकबस्टर स्पाई यूनिवर्स की साल की सबसे प्रतीक्षित एक्शन फिल्म वॉर 2 भारत में घरेलू रिलीज के साथ-साथ

Saturday, June 28, 2025
आलिया भट्ट ने उमराव जान स्क्रीनिंग में सिलसिला-प्रेरित लुक में रेखा का सदाबहार ग्लैमर दिखाया!

बॉलीवुड की पसंदीदा फैशनिस्टा और पावरहाउस परफॉर्मर आलिया भट्ट ने एक बार फिर अपनी स्टाइल का लोहा

Friday, June 27, 2025
रश्मिका मंदाना ने पॉवरफुल और खूंखार लुक से फैन्स को किया अचंभित, खतरनाक पोस्टर वायरल!

रश्मिका मंदाना फैशन सीन और सिल्वर स्क्रीन दोनों पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं, जिससे साबित होता है कि वह न केवल

Friday, June 27, 2025