तीन बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मिथुन को मिलेगा दादासाहेब फाल्के पुरस्कार!

Monday, September 30, 2024 12:14 IST
By Santa Banta News Network
भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को सिनेमा के सबसे बड़े पुरस्कार दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाने वाला है| यह सर्वोच्च सम्मान उनके सिनेमा क्षेत्र में बेहतरीन योगदान की वजह से दिया जाने वाला है| मिथुन ने अपने पहले ही अभिनय प्रोजेक्ट में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीत लिया था, इसके अलावा वह तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत चुके हैं| हिंदी सिनेमा के अलावा वह तमिल, तेलुगु, बंगाली, भोजपुरी और उड़िया भाषा में 340 से भी ज्यादा फ़िल्में कर चुके हैं|

भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस पुरस्कार की जानकारी एक्स पर लोगों के साथ शेयर की है| अपनी पोस्ट के कैप्शन में वह लिखते हैं कि "मिथुन दा की उल्लेखनीय सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरित करती है! यह घोषणा करते हुए मुझे गर्व हो रहा है कि दादा साहब फाल्के चयन जूरी ने महान अभिनेता श्री मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके प्रतिष्ठित योगदान के लिए पुरस्कार देने का फैसला किया है। 🗓️8 अक्टूबर, 2024 को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा"|



मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि "मेरे पापा युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा हैं, हमारा पूरा परिवार इस समय गर्व महसूस कर रहा है"|
निक्की तंबोली के न्यू कामुक बोल्ड फोटोशूट ने इंस्टाग्राम पर मचाई सनसनी!

जब से निक्की तंबोली बिग बॉस 14 के घर से बाहर निकली हैं, तभी से वह खूब सुर्खियों में चल रही हैं| हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम

Tuesday, May 13, 2025
हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज के साथ अवनीत कौर की सादगी वायरल!

भारतीय युवा मॉडल अवनीत कौर के हॉट और सेक्सी वीडियो हर दिन लोगों को अपना दीवाना बना लेते हैं| आए दिन उनकी बोल्ड

Tuesday, May 13, 2025
मलाइका अरोड़ा ने अमेज़न एमएक्स प्लेयर के हॉप इंडिया सीज़न 2 के जजिंग पैनल में रखा अपना दृष्टिकोण!

अमेज़न की मुफ़्त वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा, अमेज़न एमएक्स प्लेयर, एक बार फिर स्क्रीन पर अपनी तरह की अनूठी हिप हॉप

Tuesday, May 13, 2025
शाहरुख खान स्टारर 'किंग' फिल्म में इस अहम भूमिका के लिए हुई अनिल कपूर की एंट्री!

बॉलीवुड के किंग कहें जाने वाले अभिनेता आए दिन सुर्ख़ियों में बने रहते हैं| इस स्टार के फैन्स उनके काम के ही नही बल्कि उनकी

Tuesday, May 13, 2025
प्रभास स्टारर 'फौजी' लोगों में देशभक्ति की भावना भरने, इस दिन हो रही है बड़े पर्दे पर रिलीज़!

बाहुबली स्टार प्रभास के फैंस के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी सामने आ रही है, उनकी बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'फौजी' से संबंधित एक

Tuesday, May 13, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT