ऑफ व्हाइट साड़ी पहन अपनी ग्लैमरस अदाओं से फैंस को बदहोश करती दिखी पूजा हेगड़े!

Monday, October 07, 2024 10:13 IST
By Santa Banta News Network
पिछले काफी समय से बॉलीवुड की युवा होता एक्ट्रेस पूजा हेगड़े अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'हाउसफुल 5' को लेकर काफी सुर्ख़ियों में चल रही हैं| परन्तु इस बार उनकी चर्चाओं का कारण कुछ तस्वीरें बनी हुई हैं, जो इस समय सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं| इन तस्वीरों में पूजा ऑफ व्हाइट साड़ी पहने सिजलिंग नजर आ रही हैं|

पूजा हेगड़े ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैन्स के साथ साँझा किया है| व्हाइट साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज और स्टाइलिश ईयररिंग्स उनकी खूबसूरती में चार चाँद लगा रहे हैं| अभिनेत्री के फैन्स उनके इस ग्लैमरस लुक से अपनी नजरे नही हटा पा रहे हैं| पूजा की दिलकश अदाएं देख कर इंटरनेट यूजर्स कमेंट बॉक्स में अपनी रोमांचक प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये:



साजिद नाडियाडवाला की 'हाउसफुल 5', पहली फ्रेंचाइजी के रूप में अपनी पांचवीं किस्त तक पहुंचने के साथ एक मील का पत्थर साबित हुई है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में कलाकारों की टोली लंदन से फ्रांस, स्पेन और फिर वापस यूके तक 45 से ज्यादा दिनों की शानदार यात्रा के लिए एक शानदार क्रूज पर शूटिंग करती हुई नज़र आएगी। बॉलीवुड में इस तरह की रोमांचक पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म को प्रदर्शित हुए काफी समय हो गया है|

सितारों से सजी हाउसफुल 5 में बॉलीवुड के कुछ सबसे बड़े नाम शामिल हैं, जिनमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह, सौंदर्या शर्मा, डिनो मोरिया, चंकी पांडे, फरदीन खान, जॉनी लीवर, आकाशदीप, निकितिन धीर, श्रेयस तलपड़े, रंजीत और कई अन्य शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन प्रतिभाशाली तरुण मनसुखानी ने किया है।
'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025
आदित्य रॉय कपूर ने ऐर्ब्न्ब के शांत प्रवास के दौरान रोमांस की अफवाहों को हवा दी!

आदित्य रॉय कपूर के सपनों भरे गेटअवे के अंदर: तस्वीरें, प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएँ और एक रहस्यमयी हाथ

Thursday, July 10, 2025
हेल्लो, दोस्तों! स्पंजबॉब बड़े पर्दे पर आ रहा है!

पैरामाउंट एनिमेशन और निकलोडियन मूवीज़ ने डोमेन एंटरटेनमेंट और एमआरसी के सहयोग से आगामी द स्पंजबॉब मूवी

Thursday, July 10, 2025
जब आइकॉन्स ट्यून इन करें: क्यों अचानक हर कोई भारत के पहले एआई रॉक बैंड, त्रिलोक के बारे में बात कर रहा है!

विजय देवरकोंडा, भुवन बाम, अपारशक्ति खुराना, वामिका गब्बी और अन्य कलाकार 'त्रिलोक' के साथ जोश में हैं - भारत का

Thursday, July 10, 2025