प्यार, दोस्ती और दुश्मनी की दिलचस्प कहानी है स्टार प्लस न्यू शो 'दीवानियत'!

Monday, November 04, 2024 16:10 IST
By Santa Banta News Network
स्टार प्लस ने आकर्षक और भावनात्मक कहानियों के लिए एक शानदार पहचान बनाई है, जो दर्शकों को हमेशा भाती हैं। यह चैनल अपने शानदार शोज के लिए जाना जाता है, जो न सिर्फ एंटरटेन करते हैं बल्कि दर्शकों को सोचने के लिए प्रेरित भी करते हैं।

अब, स्टार प्लस अपने दर्शकों के लिए एक नया शो "दीवानियत" लेकर आ रहा है, जो उन्हें बहुत पसंद आएगा। इस शो में विजयेंद्र कुमेरिया (देव) और कृतिका सिंह यादव (मन्नत) मुख्य किरदारों के रूप में दिखाई देंगे, और नवनीत मलिक (जीत) भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे।

हाली में, दीवानियत शो के मेकर्स ने एक दिलचस्प पहला प्रोमो रिलीज किया है। ये प्रोमो दोनो परिवार को दिवाली मनाते हुए दिखाता है, लेकिन कुछ अंजाने वजह से मलिक और चौधरी परिवार दुश्मन बन जाते हैं। अब वर्तमान में, दिवाली के मौके पर, जीत और मन्नत चाहते हैं कि वो अपनी जिंदगी एक साथ बनाएं, हालांकी उनके परिवारों में दूरियां हैं। तनाव बढ़ जाता है जब एक बंदूक की गोली सुनाई देती है। ये सीन दर्शकों को अगले घटना के लिए परेशान करने के साथ उत्साहित करने वाली है। अब सवाल यह है की क्या मन्नत और जीत का खुशहाल जीवन का सपना सच होगा? क्या उनके परिवारों की लड़ाई उन्हें अलग कर देगी? उनकी लव स्टोरी का क्या होगा 'क्या बात आगे बढ़ेगी या खत्म हो जाएगी ' यह जानने के लिए शो देखना बहुत ही रोमांचक होगा!



विजयेंद्र कुमेरिया, जो स्टार प्लस के शो दीवानियत में देव का किरदार निभा रहे हैं, उनका कहना है कि, "प्रोमो में बहुत सारा रोमांचक ड्रामा दिखाया गया है जो दर्शकों को इस शो से मिलने वाला है। ये दिखाता है दो परिवार- मलिक और चौधरी-की दुश्मनी, जो पहले दोस्त थे लेकिन कुछ अंजाने घटनाओं की वजह से दुश्मन बन गए हैं। प्रोमो में जीत और मन्नत के बीच पनप रहे गुप्त प्रेम को भी दिखाया गया है। इस बीच, देव पारिवारिक झगड़े को जारी रखना चाहता है। हालांकि, मलिक परिवार, चौधरी परिवार और देव को जीत और मन्नत के बीच पनप रहे प्यार के बारे में कोई जानकारी नहीं है। कहानी के आगे बढ़ने के साथ ही दर्शकों को कई उतार-चढ़ाव, अनजाने सर्प्राइज, लव स्टोरीज और इमोशंस देखने मिलेंगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि जीत और मन्नत की लव स्टोरी आगे बढ़ेगी या खत्म होगी, क्योंकि उनके बीच में पारिवारिक दुश्मनी की दीवार खड़ी है! अधिक जानने के लिए बनें रहें!"

कॉकक्रो और शैका एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस 'दीवानियत' जल्द ही स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला है।
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' से गुरु रंधावा का न्यू सॉंग 'द पो पो' रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Thursday, July 17, 2025
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने वायरल वीडियो में बीच पर रोमांटिक पोस्ट से मचाई सनसनी!

निक जोनास ने नए म्यूजिक प्रमोशन के बीच प्रियंका चोपड़ा के साथ बीच पर बिताए कुछ अंतरंग पल साझा

Thursday, July 17, 2025
सनी देओल ने पहाड़ों में एकांतवास के दौरान क्लीन-शेव लुक दिखाया, रामायण में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा तेज!

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल ने शूटिंग से ब्रेक लेकर बर्फ से ढके पहाड़ों पर एक शांतिपूर्ण छुट्टी मनाने के लिए अपने नए

Thursday, July 17, 2025
आशीष चंचलानी और एली अवराम ने मस्तीभरी बातों और वायरल वीडियो से मचाई हलचल!

यूट्यूब स्टार आशीष चंचलानी और अभिनेत्री एली अवराम को इंस्टाग्राम पर मस्तीभरी और चुलबुली बातें करते हुए देखे

Thursday, July 17, 2025
बॉलीवुड क्यूट कपल किआरा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बने ममी-पापा, बेटी होने की ख़ुशी फैन्स के साथ साँझा!

कुछ समय पहले मेट गाला 2025 में शानदार शुरुआत करते हुए, बॉलीवुड अभिनेत्री किआरा आडवाणी ने सबका ध्यान

Wednesday, July 16, 2025