शक्तिमान ड्रेस में मुकेश खन्ना क्यों हो रहे हैं ट्रोल, देखिये ट्रेंडिंग वीडियो!

Tuesday, November 12, 2024 13:11 IST
By Santa Banta News Network
भारतीय सिनेमा जगत के लोकप्रिय कलाकार मुकेश खन्ना पिछले कुछ दिनों से ट्रेंडिंग चल रहे हैं| बता दें कि अभिनेता एक बार फिर से सुपरहीरो शो शक्तिमान के रूप में वापसी कर रहे हैं| लेकिन उनके ट्रेंडिंग में आने की वजह शक्तिमान की ड्रेस बन रही है| सोश्ल मीडिया यूजर्स उन्हें वर्तमान समय में शक्तिमान के रूप में देखकर खूब ट्रोल कर रहे हैं|

आज से दो दिन पहले जब मुकेश खन्ना ने शक्तिमान शो के दौबारा आने की अनाउंसमेंट करी थी तो हर कोई ये देखने का इच्छुक था कि अभिनेता सुपरहीरो अवतार में नया एक्शन कैसे लेकर आते हैं| परन्तु जैसे ही इंटरनेट यूजर्स ने इस शो का टीज़र देखा तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा|

मुकेश खन्ना ने इस पोस्ट को एक्स पर शेयर करते कैप्शन में लिखा है "अब उनके लौटने का समय आ गया है। हमारे पहले भारतीय सुपर टीचर-सुपर हीरो। हाँ! आज के बच्चों पर अंधकार और बुराई हावी हो रही है... अब उनके लौटने का समय आ गया है। वे एक संदेश लेकर लौट रहे हैं। वे एक शिक्षा लेकर लौट रहे हैं। आज की पीढ़ी के लिए। उनका स्वागत करें। दोनों हाथों से !!!!!





आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुकेश खन्ना इस समय शक्तिमान ड्रेस कॉस्ट्यूम में फिट भी नही आ रहे हैं| यही वजह है कि फैन्स उनके लुक और पुराने वीएफएक्स को देख कर भड़क गए हैं| एक यूजर लिखते हैं 'सोचो अगर एक दो फाइट के बाद शक्तिमान अस्पताल में एडमिट है'| इसी तरह के मजेदार कमेंट लिखकर लोग अभिनेता को ट्रोल कर रहे हैं| लोगों की भड़की हुई प्रतिक्रियाओं से तंग आ कर मुकेश ने अपना कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है|
'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025
आदित्य रॉय कपूर ने ऐर्ब्न्ब के शांत प्रवास के दौरान रोमांस की अफवाहों को हवा दी!

आदित्य रॉय कपूर के सपनों भरे गेटअवे के अंदर: तस्वीरें, प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएँ और एक रहस्यमयी हाथ

Thursday, July 10, 2025
हेल्लो, दोस्तों! स्पंजबॉब बड़े पर्दे पर आ रहा है!

पैरामाउंट एनिमेशन और निकलोडियन मूवीज़ ने डोमेन एंटरटेनमेंट और एमआरसी के सहयोग से आगामी द स्पंजबॉब मूवी

Thursday, July 10, 2025
जब आइकॉन्स ट्यून इन करें: क्यों अचानक हर कोई भारत के पहले एआई रॉक बैंड, त्रिलोक के बारे में बात कर रहा है!

विजय देवरकोंडा, भुवन बाम, अपारशक्ति खुराना, वामिका गब्बी और अन्य कलाकार 'त्रिलोक' के साथ जोश में हैं - भारत का

Thursday, July 10, 2025