Bollywood News


चिरंजीवी परशुराम पर आधारित 'महावतार' से विक्की कौशल का धमाकेदार फर्स्ट लुक रिलीज़!

चिरंजीवी परशुराम पर आधारित 'महावतार' से विक्की कौशल का धमाकेदार फर्स्ट लुक रिलीज़!
हिंदी सिनेमा में इस समय विक्की कौशल का नाम बहुत ही लोकप्रिय और हैंडसम की लिस्ट में शामिल होता है| आए दिन अभिनेता के बड़े प्रोजेक्ट का टीज़र या पोस्टर सोश्ल मीडिया पर वायरल होता रहता है| थोड़ी देर पहले ही मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक दिनेश विजान के मैडॉक फिल्म्स बैनर के साथ बनने वाले चिरंजीवी परशुराम के जीवन पर आधारित 'महावतार' का धमाकेदार पोस्टर इस समय खूब वायरल हो रहा है|

विक्की कौशल ने फर्स्ट लुक पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा है "दिनेश विजान ने धर्म के शाश्वत योद्धा की कहानी को जीवंत किया! अमर कौशिक द्वारा निर्देशित #महावतार में विक्की कौशल चिरंजीवी परशुराम की भूमिका में हैं। क्रिसमस 2026 पर सिनेमाघरों में आ रही है!"|



अगर आपको पता हो इसी साल अमर कौशिक साल 2024 की सुपरहिट फ़िल्म 'स्त्री 2' बना चुके हैं। इस मूवी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था, राजकुमार राव से लेकर श्रद्धा कपूर तक सभी कलाकार दर्शकों को आकर्षित करते नज़र आए थे| आज विक्की कौशल को भगवान परशुराम के धांसू अवतार में देखकर काफी ज्यादा उत्सुक दिखाई दे रहे हैं|

End of content

No more pages to load