'लकी भास्कर' ओटीटी रिलीज डेट: दुलकर सलमान की क्राइम थ्रिलर कहानी यहाँ होगी स्ट्रीमिंग!

Thursday, November 28, 2024 10:08 IST
By Santa Banta News Network
पिछले महीने सिनेमाघरों में दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स की सकारात्मक प्रतिक्रिया लेने के बाद अब यह दुलकर सलमान स्टारर क्राइम थ्रिलर कहानी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने जा रही है|
बड़े पर्दे पर तो लोग इस क्राइम थ्रिलर मूवी का मजा ले चुके हैं अब इसके मेकर्स ओटीटी रिलीज करने जा रहे हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें यह मूवी इस हफ्ते से नेटफ्लिक्स पर लोगों के लिए उपलब्ध रहने वाली है| वेंकू एटलुरी के निर्देशन में तैयार 'लकी भास्कर' फिल्म में तमिल सुपर स्टार दुलकर सलमान अहम किरदार में दर्शकों का मनोरंजन करते नज़र आएं हैं|

लकी भास्कर ओटीटी रिलीज डेट


दुलकर सलमान अभिनीत 'लकी भास्कर' फिल्म 28 नवंबर यानि आज से नेटफ्लिक्स पर दर्शकों के लिए स्ट्रीमिंग की जा रही है| नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है "बैंक कर्मचारी से लेकर असीमित बैंक तक। अब यह एक लकी बस्कर है 👀 नेटफ्लिक्स पर लकी भास्कर देखें, 28 नवंबर को तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में!#लकीभास्करऑननेटफ्लिक्स"|





क्या है 'लकी भास्कर'


इस फिल्म का निर्माण कार्य एस नागा वामसी, साई सौजन्या ने श्रीकारा स्टूडियो, फॉर्च्यून फोर सिनेमा और सिथारा एंटरटेनमेंट्स के द्वारा संभाला है। दुलकर सलमान के साथ इस मजेदार क्राइम थ्रिलर प्रोजेक्ट में मीनाक्षी चौधरी भी मुख्य किरदार में नज़र आई हैं| लकी भास्कर की कहानी 1980 के दशक में एक बैंकर के जीवन आस-पास घुमती नज़र आती है|

अगर आपको पता हो पिछले साल मई 2023 में 'लकी भास्कर' फिल्म की घोषणा हुई थी| जिसमें मलयालम सुपरस्टार ममूटी के बेटे दुलकर सलमान अहम भूमिका में दिखाई दिए हैं। जी.वी. प्रकाश कुमार द्वारा इस मूवी में संगीत दिया गया है और इसकी शूटिंग हैदराबाद में की गई है|

लकी भास्कर (दुलकर सलमान) एक बैंकर इस फिल्म के मुख्य नायक हैं| वह अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए गलती से घोटालों और मनी लॉन्ड्रिंग के जगत में एंट्री कर जाते हैं| लोगों के अपमान से बचने के लिए और परिवार को वित्तीय मजबूती देने के लिए वह क्राइम के रास्ते पर चलना शुरू कर देता है| अंत में वह अपने परिवार को कितना संभाल पाता है इसके लिए आपको यह मूवी नेटफ्लिक्स पर जा कर देखनी होगी|

100 करोड़ के बजट में तैयार हुई 'लकी भास्कर' को पिछले महीने 31 अक्टूबर के दिन वर्ल्डवाइड बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया गया था| अब यह क्राइम थ्रिलर कहानी ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर आपके घरों तक पहुंच रही है|
डिज़्नी की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'ट्रॉन: एरेस' का नया ट्रेलर जेफ़ ब्रिजेस की वापसी!

डिज़्नी ने ट्रॉन: एरेस का नया भाषाई ट्रेलर जारी किया है, जो अभूतपूर्व ट्रॉन फ्रैंचाइज़ी की बहुप्रतीक्षित तीसरी फ़िल्म है

Friday, July 18, 2025
ओटीटी रिलीज़ से पहले टीवी पर प्रीमियर के साथ 'कंगुवा' की महाकाव्य दुनिया देखने के लिए तैयार रहिये!

कंगुवा की शानदार दुनिया में कदम रखिए - पुनर्जन्म, बदले और सच्ची भावनाओं की एक गाथा - जहाँ आदिवासी कबीले, निडर

Friday, July 18, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' से गुरु रंधावा का न्यू सॉंग 'द पो पो' रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Thursday, July 17, 2025
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने वायरल वीडियो में बीच पर रोमांटिक पोस्ट से मचाई सनसनी!

निक जोनास ने नए म्यूजिक प्रमोशन के बीच प्रियंका चोपड़ा के साथ बीच पर बिताए कुछ अंतरंग पल साझा

Thursday, July 17, 2025
सनी देओल ने पहाड़ों में एकांतवास के दौरान क्लीन-शेव लुक दिखाया, रामायण में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा तेज!

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल ने शूटिंग से ब्रेक लेकर बर्फ से ढके पहाड़ों पर एक शांतिपूर्ण छुट्टी मनाने के लिए अपने नए

Thursday, July 17, 2025