स्टार प्लस के शो 'जादू तेरी नज़र' में सुम्बुल तौकीर का दमदार कमबैक, दूसरे एपिसोड में दिखी कहानी की नई दिशा!

Monday, January 27, 2025 17:07 IST
By Santa Banta News Network
स्टार प्लस ने अपनी दमदार और भावनात्मक रूप से जुड़ी कहानियों के जरिए भारतीय दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। यह चैनल हमेशा से ऐसी कहानियाँ पेश करता आया है, जो मनोरंजक होने के साथ-साथ प्रेरणादायक भी होती हैं। इसके शोज़ की लाइनअप दर्शकों को हर बार कुछ नया और खास देने में कामयाब रहती है। चाहे वह सबका पसंदीदा शो अनुपमा हो, या फिर गुम है किसी के प्यार में और ये रिश्ता क्या कहलाता है, हर कहानी में इमोशंस और रिश्तों की गहराई दिखाई देती है। वहीं, इस इश्क का रब रखा और दीवानियत जैसे नए शोज़ ने भी अपनी खास जगह बनाई है। स्टार प्लस ने अपने दर्शकों को भावनात्मक और प्रेरणादायक कहानियों के जरिए जोड़े रखा है और यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है।

अब जादू तेरी नज़र के साथ, स्टार प्लस अपनी कहानी कहने की कला को एक नए लेवल पर पहुंचा दिया है। यह शो सस्पेंस, मिस्ट्री और काली शक्तियों वाले अलौकिक ताकतों का ऐसा मेल पेश करता है, जो दर्शकों को रोमांचित कर देता है। इस मच अवेटेड शो ने अपने पहले एपिसोड से ही मिस्ट्री से बाहर माहौल तैयार कर दिया है, जहां शाम 7:59 के वक्त के आसपास का खतरनाक रहस्य सामने आता है। इस एपिसोड ने दर्शकों को एक ऐसे अंधेरे, सस्पेंस और मस्टरी से भरी दुनिया में डुबो दिया है, जो हर पल को रोमांचक बना दिया है।

शो के पहले ही एपिसोड में दर्शकों को श्रेनु पारिख के खतरनाक दायन वाले किरदार से मिलवाया गया, जिसकी बुरी ताकतें और अपने नवजात बेटे का इस्तेमाल अंधेरे इरादों के लिए करने की साजिश ने पूरे शो का रहस्यमय और तनावपूर्ण माहौल तैयार कर दिया। कहानी को और दिलचस्प बनाते हुए, पहले एपिसोड में एक लड़की के जन्म की झलक भी दिखाई गई, जिसने आने वाले समय में एक बड़े टकराव का इशारा कर दिया। ये शुरुआत ही दर्शकों को कहानी में डूबने पर मजबूर कर देती है।

दूसरे एपिसोड में रोमांच और बढ़ गया जब सुम्बुल तौकीर की बहुप्रतीक्षित एंट्री हुई। उनकी भूमिका एक ऐसी लड़की को जन्म देने की है, जो दायन और उसके बेटे का अंत करने के लिए बनी है। सुम्बुल का किरदार ताकत और रहस्य से भरा है, जिसने दर्शकों को कहानी में और गहराई तक खींच लिया है। उनकी एंट्री ने शो में एक नया मोड़ ला दिया, जिससे अब हर कोई बेसब्री से ये जानने को उत्सुक है कि उनका किरदार इस अलौकिक कहानी में क्या ट्विस्ट लेकर आने वाला है।

पहले स्टार प्लस के शो इमली में अपनी दमदार अदाकारी से छाप छोड़ चुकी सुम्बुल तौकीर एक बार फिर चैनल के साथ धमाल मचाने को तैयार हैं। जादू तेरी नज़र में उनकी एंट्री ने पहले ही लोगों के बीच हलचल मचा दी है। उनके किरदार को लेकर फैंस के बीच खूब उत्सुकता है, क्योंकि ये कहानी अंधेरे रहस्यों और अलौकिक ताकतों से भरी हुई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस रहस्यमय दुनिया में उनका रोल कैसे आगे बढ़ता है और क्या-क्या नए ट्विस्ट लाता है।

जैसे-जैसे जादू तेरी नज़र के एपिसोड्स बढ़ते जा रहे हैं, शो का रोमांच और सस्पेंस और भी गहरा होता जा रहा है। शो के अलौकिक पहलू और सस्पेंस दर्शकों को लगातार अपनी ओर आकर्षित करते हैं, और हर नया ट्विस्ट उन्हें और भी जोड़े रखता है।
स्ट्रैपलेस येलो ड्रेस में पलक तिवारी के हॉट लुक ने सोश्ल मीडिया यूजर्स को किया आकर्षित!

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने फिल्म 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' से बॉलीवुड में

Saturday, May 31, 2025
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने अपनी हॉटनेस और ग्लैमरस से बढ़ाया सोश्ल मीडिया का तापमान!

बॉलीवुड अभिनेत्रियों के मालदीव में अपना खास समय बिताने के चलन में, मिस वर्ल्ड 2017 की विजेता मानुषी छिल्लर भी

Saturday, May 31, 2025
अदिवी शेष, मृणाल ठाकुर की डकैत के लिए बड़ा म्यूज़िक डील!

अदिवी शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप अभिनीत हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा डकैत के साथ एक तूफ़ान आने वाला है। हाल

Saturday, May 31, 2025
वह सावधान और सतर्क है, वह पूरी तरह से दिल से,,, शब्बीर और आशी मिलकर आपको 'उफ्फ,,, ये लव है मुश्किल' कहने पर मजबूर कर देंगे!

हल्के-फुल्के और पारिवारिक मनोरंजन के अनूठे मिश्रण के लिए मशहूर सोनी सब अपने नए रोमांटिक-कॉमेडी फैमिली ड्रामा

Saturday, May 31, 2025
हॉरर फिल्म 'माँ' के ट्रेलर में काजोल ने शक्ति का रूप धारण करते हुए, अभिशाप और भय को उजागर किया!

काजोल ने अब तक के अपने सबसे दमदार अवतार में जियो स्टूडियोज और देवगन फिल्म्स की पौराणिक हॉरर फिल्म माँ के

Friday, May 30, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT