स्टार प्लस ने लॉन्च किया अपना गेमिंग ऐप - 'जादू तेरी नज़र – डायन स्लेयर', टीवी के जादू का किया गेमिंग से मेल!

Thursday, February 13, 2025 16:24 IST
By Santa Banta News Network
स्टार प्लस, जो हमेशा से इंडियन टेलीविजन का ट्रेंडसेटर रहा है, अब एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक नया कदम बढ़ा रहा है। अपने दमदार कंटेंट और इमोशनल कनेक्ट के लिए जाने जाने वाला यह चैनल अब गेमिंग की दुनिया में भी अपना जादू चलाने आ रहा है। मुंबई में हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्टार प्लस ने अपने नए एंड्रॉयड गेमिंग ऐप जादू तेरी नज़र-डायन स्लेयर (JTN-डायन स्लेयर) की बड़ी घोषणा की।यह गेमिंग ऐप, पॉपुलर शो जादू तेरी नज़र-डायन का मौसम से इंस्पायर होकर बनाया गया है, जिसमें एक्शन और एडवेंचर का तड़का देखने को मिलेगा। 2D प्लेटफॉर्म एडवेंचर स्टाइल में तैयार किए गए इस गेम में वही रोमांच और थ्रिल मिलेगा, जो शो में दर्शकों को देखने को मिलता है। Star Plus ने अपने कंटेंट को डिजिटल फॉर्मेट में नए अंदाज में पेश कर एंटरटेनमेंट को एक नए मुकाम पर ले जाने का फैसला किया है

स्टार प्लस ने एक अनोखा कदम उठाते हुए अपने सुपरनैचुरल शो जादू तेरी नज़र – डायन का मौसम को गेमिंग की दुनिया में शामिल कर दिया है। इससे वह पहला GEC (जनरल एंटरटेनमेंट चैनल) बन गया है जो दर्शकों को एक इंटरएक्टिव गेमिंग एक्सपीरियंस दे रहा है। यह नया कदम साबित करता है कि स्टार प्लस सिर्फ एंटरटेनमेंट तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने दर्शकों को हमेशा कुछ नया और अनोखा देने के लिए लगातार इनोवेशन कर रहा है। इस गेमिंग एक्सपीरियंस के जरिए दर्शक जादू तेरी नज़र – डायन का मौसम की रहस्यमयी और रोमांचक दुनिया से जुड़े रहेंगे और इसे एक नए तरीके से एक्सप्लोर कर सकेंगे।
बड़े पर्दे पर धमाका करने के बाद टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार: नागा चैतन्य और पल्लवी स्टारर 'थंडेल'!

नागा चैतन्य और साई पल्लवी स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'थंडेल' इस साल 7 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई

Saturday, June 14, 2025
मेकर्स ने क्यों लोगों को प्रभास स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द राजा साब' के टीजर रिलीज़ से पहले दी धमकी!

तेलुगु सुपरस्टार प्रभास के 45 वें जन्मदिन पर उनकी आने वाली फिल्म 'द राजा साब' के निर्माताओं ने एक आकर्षक मोशन पोस्टर

Saturday, June 14, 2025
साईं मांजरेकर के गोल्डन शिमरी स्टनिंग लुक ने फैन्स को किया आर्षित, तस्वीरें वायरल!

महेश मांजरेकर की बेटी साईं मांजरेकर बॉलीवुड में अपना डेब्यू साल 2019 में रिलीज़ हुई सलमान खान स्टारर 'दबंग 3' से

Saturday, June 14, 2025
साल 2016 में करिश्मा कपूर से अलग हो चुके उनके पूर्व पति संजय कपूर ने ली आखिरी साँस!

मुंबई फैमिली कोर्ट ने जून 13 साल 2016 सोमवार के दिन बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और संजय कपूर को तलाक की

Friday, June 13, 2025
समंदर की लहरों के बीच अपने हॉट बदन को फ्लॉन्ट करती दिखी शिल्पा शेट्टी, तस्वीरें वायरल!

हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय सेलेब्रिटीज़ में से एक मानी जाती हैं। वह

Friday, June 13, 2025