सुनील शेट्टी, सूरज पंचोली स्टारर फिल्म 'केसरी वीर' की रिलीज़ डेट में बदलाव आने की ये थी असली वजह!

Thursday, May 08, 2025 12:05 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड के युवा अभिनेता सूरज पंचोली पर काफी समय पहले पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन के साथ संबंधों को लेकर काफी आरोप लगे थे| जिसको अभिनेता ने अफवाह बता कर खारिज कर दिया था और अपने रिश्ते को सिर्फ दोस्ती का नाम दिया था| हाल ही में उनसे जुड़ी एक ओर जानकारी निकल कर सामने आ रही है|

फिल्म 'केसरी वीर' में सूरज, सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ अहम किरदार में दिखाई देने वाले हैं| हाल ही में मेकर्स ने इस मूवी की रिलीज़ डेट में बड़ा बदलाव कर दिया है|

सुनील , विवेक और सूरज ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'केसरी वीर' का एक पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है" 23 मई 2025 को सिनेमाघरों में मिलते हैं 🙏🏼 हर हर महादेव 🙌🏽 23 मई, 2025 को सिनेमाघरों में दुनिया भर में रिलीज़ होगी, निर्माता:@ऑफिसियलकनुचौहान@चौहानस्टूडियोऑफिशियलदुनिया भर में रिलीज़: @पैनोरमा स्टूडियो"|



हाल ही में इस मूवी के कुछ अलग-अलग पोस्टर भी कलाकारों ने फैन्स के साथ साँझा किये हैं| इनको देखने के बाद लोगों की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है| देखिये न्यू पोस्टर:



पहले फिल्म 'केसरी वीर' 16 मई 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाली थी| अब यह महान कहानी 23 मई 2025 को सिनेमाघरों में लोगों के सामने प्रदर्शित की जाएगी| कनुभाई चौहान ने इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य संभाला है और प्रोड्यूस पैनोरमा स्टूडियोज इसे वर्ल्डवाइड प्रदर्शित करने की तैयारी में लगा हुआ है|

मेकर्स ने फिल्म की रिलीज़ में बदलाव 16 मई के दिन बड़ी फिल्मों के टकराव से बचने के लिए किया है| फिल्म क्रिटिक्स इस बदलाव को बहुत ही अच्छा फ़ैसला बता रहे हैं|
'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025
आदित्य रॉय कपूर ने ऐर्ब्न्ब के शांत प्रवास के दौरान रोमांस की अफवाहों को हवा दी!

आदित्य रॉय कपूर के सपनों भरे गेटअवे के अंदर: तस्वीरें, प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएँ और एक रहस्यमयी हाथ

Thursday, July 10, 2025
हेल्लो, दोस्तों! स्पंजबॉब बड़े पर्दे पर आ रहा है!

पैरामाउंट एनिमेशन और निकलोडियन मूवीज़ ने डोमेन एंटरटेनमेंट और एमआरसी के सहयोग से आगामी द स्पंजबॉब मूवी

Thursday, July 10, 2025
जब आइकॉन्स ट्यून इन करें: क्यों अचानक हर कोई भारत के पहले एआई रॉक बैंड, त्रिलोक के बारे में बात कर रहा है!

विजय देवरकोंडा, भुवन बाम, अपारशक्ति खुराना, वामिका गब्बी और अन्य कलाकार 'त्रिलोक' के साथ जोश में हैं - भारत का

Thursday, July 10, 2025