हिंदी सिनेमा ने इस वजह से कहा आतंकवाद के लिए भारत में जगह नही है!

Friday, May 09, 2025 12:51 IST
By Santa Banta News Network
कुछ दिनों पहले पहलगाम में एक आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 30 से ज्यादा बेकसूर लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे थे| इसके जवाब में 7 मई रात 1 बजे के करीब भारतीय सेनाओं ने अपने बल का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान की 9 आतंकी जगहों को ध्वस्त कर दिया था| इस पूरी कारवाई को भारतीय सेनाओं द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' का नाम दिया गया था| भारतीय सेना द्वारा की गई कारवाई पर हिंदी सिनेमा के सितारों ने भी प्रतिक्रिया दी है|

प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर भारतीय सेना के लिए लिखा था "🇮🇳कर्नल सोफिया कुरेशी �🇳 वग. कमांडर. व्योमिका सिंह नारी शक्ति ! भारतीय शक्ति! ये है भारत! 🇮🇳 जय हिंद! ऑपरेशन सिन्दूर!"|



बॉलीवुड की युवा अभिनेत्री निमरत कौर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के कैप्शन में लिखती हैं "हमारी सेनाओं के साथ एकजुट। एक देश। एक मिशन। #जयहिंद 🇮🇳 #ऑपरेशनसिंदूर"|



हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर पोस्ट में लिखते हैं "यह समय है एकजुटता का, समझदारी दिखाने का और देश के साथ रहने का। हमारी सेना अपना काम कर रही है!! अरे! हम भी अपना फ़ारसी प्ले करते हैं।जय हिन्द! कृपया इस वीडियो को साझा करें! 🙏🇮🇳🇮🇳 #ऑपरेशनसिंदूर #भारत जवाब देता है"|



रवीना टंडन अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखती हैं "भारत हमेशा शांति और धार्मिकता के लिए खड़ा रहा है, फिर भी, दशकों से हम शत्रुतापूर्ण युद्ध को झेल रहे हैं - जिसमें अनगिनत निर्दोष लोगों की जान चली गई। दुनिया को अब आतंक के कारखानों के खिलाफ़ कार्रवाई करनी चाहिए। भारत की कार्रवाई अच्छी तरह से सोची-समझी, रक्षात्मक है, जो केवल नागरिकों पर नहीं बल्कि आतंकी खतरों को खत्म करने पर केंद्रित है। हमारे सैनिकों और हमारे लोगों ने बहुत धैर्य और साहस दिखाया है। मैं अपने देश, हमारे सशस्त्र बलों, हमारे नेतृत्व और हमारे लोगों के साथ मजबूती से खड़ी हूं। श्री राम हमें बुराई को नष्ट करने के लिए मार्गदर्शन करें, कभी भी निर्दोषों का नहीं। जय भवानी, जय पार्वती पतये हर हर महादेव! जय हिंद। भारत का पहला।"|



इन सभी के अलावा आयुष्मान खुराना, मीका सिंह, सिदार्थ चतुर्वदी, करीना कपूर, अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ जैसे मशहूर सितारों का समर्थन भी भारतीय सेनाओं को मिला है| इस ऑपरेशन पर पुरे बॉलीवुड ने अपने समर्थन के साथ भारतीय सेनाओं का मनोबल बढ़ाया था| लेकिन एक बात ने सभी को हैरानी में डाल दिया है| इतना बढ़ा ऑपरेशन भारत सरकार द्वारा किया गया था, जिसके उपर दबंग खान सलमान, आमिर खान और शाहरुख खान इनमें से किसी भी अभिनेता की कोई प्रतिक्रिया सामने नही आई है|
समंदर किनारे माँ श्वेता तिवारी के साथ पलक का कातिलाना बिकिनी लुक वायरल!

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री की बेटी पलक तिवारी ने फिल्म 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था

Saturday, June 28, 2025
हनिया आमिर की कास्टिंग पर विवाद के बीच नीरू बाजवा ने 'सरदार जी 3' के सभी पोस्ट डिलीट किये!

पंजाबी हॉरर-कॉमेडी सरदार जी 3 पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर की कास्टिंग के बाद गरमागरम विवाद के केंद्र

Saturday, June 28, 2025
मेकर्स ने 'वॉर 2' को सिनेमाघरों में ग्लोबल आईमैक्स रिलीज करने का फैसला किया!

वाईआरएफ की ब्लॉकबस्टर स्पाई यूनिवर्स की साल की सबसे प्रतीक्षित एक्शन फिल्म वॉर 2 भारत में घरेलू रिलीज के साथ-साथ

Saturday, June 28, 2025
आलिया भट्ट ने उमराव जान स्क्रीनिंग में सिलसिला-प्रेरित लुक में रेखा का सदाबहार ग्लैमर दिखाया!

बॉलीवुड की पसंदीदा फैशनिस्टा और पावरहाउस परफॉर्मर आलिया भट्ट ने एक बार फिर अपनी स्टाइल का लोहा

Friday, June 27, 2025
रश्मिका मंदाना ने पॉवरफुल और खूंखार लुक से फैन्स को किया अचंभित, खतरनाक पोस्टर वायरल!

रश्मिका मंदाना फैशन सीन और सिल्वर स्क्रीन दोनों पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं, जिससे साबित होता है कि वह न केवल

Friday, June 27, 2025