प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर भारतीय सेना के लिए लिखा था "🇮🇳कर्नल सोफिया कुरेशी �🇳 वग. कमांडर. व्योमिका सिंह नारी शक्ति ! भारतीय शक्ति! ये है भारत! 🇮🇳 जय हिंद! ऑपरेशन सिन्दूर!"|
🇮🇳 Col. Sofiya Qureshi
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) May 7, 2025
🇮🇳 Wg. Cdr. Vyomika Singh
नारी शक्ति ! भारतीय शक्ति !
Ye hai Bharat ! 🇮🇳
Jai Hind !
Operation Sindhoor ! pic.twitter.com/94cRBfr0fX
बॉलीवुड की युवा अभिनेत्री निमरत कौर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के कैप्शन में लिखती हैं "हमारी सेनाओं के साथ एकजुट। एक देश। एक मिशन। #जयहिंद 🇮🇳 #ऑपरेशनसिंदूर"|
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर पोस्ट में लिखते हैं "यह समय है एकजुटता का, समझदारी दिखाने का और देश के साथ रहने का। हमारी सेना अपना काम कर रही है!! अरे! हम भी अपना फ़ारसी प्ले करते हैं।जय हिन्द! कृपया इस वीडियो को साझा करें! 🙏🇮🇳🇮🇳 #ऑपरेशनसिंदूर #भारत जवाब देता है"|
रवीना टंडन अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखती हैं "भारत हमेशा शांति और धार्मिकता के लिए खड़ा रहा है, फिर भी, दशकों से हम शत्रुतापूर्ण युद्ध को झेल रहे हैं - जिसमें अनगिनत निर्दोष लोगों की जान चली गई। दुनिया को अब आतंक के कारखानों के खिलाफ़ कार्रवाई करनी चाहिए। भारत की कार्रवाई अच्छी तरह से सोची-समझी, रक्षात्मक है, जो केवल नागरिकों पर नहीं बल्कि आतंकी खतरों को खत्म करने पर केंद्रित है। हमारे सैनिकों और हमारे लोगों ने बहुत धैर्य और साहस दिखाया है। मैं अपने देश, हमारे सशस्त्र बलों, हमारे नेतृत्व और हमारे लोगों के साथ मजबूती से खड़ी हूं। श्री राम हमें बुराई को नष्ट करने के लिए मार्गदर्शन करें, कभी भी निर्दोषों का नहीं। जय भवानी, जय पार्वती पतये हर हर महादेव! जय हिंद। भारत का पहला।"|
इन सभी के अलावा आयुष्मान खुराना, मीका सिंह, सिदार्थ चतुर्वदी, करीना कपूर, अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ जैसे मशहूर सितारों का समर्थन भी भारतीय सेनाओं को मिला है| इस ऑपरेशन पर पुरे बॉलीवुड ने अपने समर्थन के साथ भारतीय सेनाओं का मनोबल बढ़ाया था| लेकिन एक बात ने सभी को हैरानी में डाल दिया है| इतना बढ़ा ऑपरेशन भारत सरकार द्वारा किया गया था, जिसके उपर दबंग खान सलमान, आमिर खान और शाहरुख खान इनमें से किसी भी अभिनेता की कोई प्रतिक्रिया सामने नही आई है|