Bollywood News


सैफ अली खान अटैक केस: आरोपी ने अवैध गिरफ्तारी बताते हुए, रिहाई की याचिका लगाई!

सैफ अली खान अटैक केस: आरोपी ने अवैध गिरफ्तारी बताते हुए, रिहाई की याचिका लगाई!
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान जिनके उपर इसी साल 16 जनवरी को बांद्रा स्थित आवास पर डकैती के प्रयास के दौरान चाकू से कई बार वार किए गए थे| इसके बाद अभिनेता को हाथ की सर्जरी करवानी पड़ी थी, उस समय लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चला था| अब खबर ये आ रही है कि अभिनेता पर हमला करने वाले मोहम्मद शरीफुल इस्लाम ने रिहाई के लिए मुंबई कोर्ट में याचिका दर्ज़ करवाई है|

बता दें कि 16 जनवरी के दिन सैफ को छह बार चाकू मारा गया, जिनमें से दो काफी गंभीर थे, क्योंकि वे उनकी रीढ़ के पास लगे थे। यह घटना लगभग 2:15 बजे हुई जब एक घुसपैठिया बांद्रा स्थित खान के आवास में जबरन घुस आया। चोर ने पहले तो घर के नौकर पर हमला किया, फिर सैफ के हस्तक्षेप करने पर उस पर हमला कर दिया। हाल ही कि खबर के अनुसार आरोपी ने मजिस्ट्रेट को अर्जी लिखी है और अपनी गिरफ्तारी के तरीके को अवैध बताया है|

मोहम्मद शरीफुल के वकील अजय गवली ने कोर्ट में कहा है कि बिना किसी रिकॉर्ड और लिखित जानकारी के मेरे क्लाइंट को गिरफ्तार किया गया है| पुलिस ने धारा 47 का उल्लंघन भी किया है, जिसमें हर भारतीय नागरिक को ये हक़ है कि वह उसके अधिकारों और गिरफ्तारी के अहम कारणों का पता होना चाहिये| 13 मई की अगली सुनवाई तक कोर्ट ने पुलिस से इन सभी बातों का जवाब माँगा है|

मुंबई पुलिस ने ठाणे में आरोपी को गिरफ्तार किया था और पुष्टि की थी कि वह एक बांग्लादेशी नागरिक है जो अवैध रूप से भारत में घुस आया था। हमलावर की पहचान मोहम्मद शरीफुल इस्लाम के रूप में हुई थी|

End of content

No more pages to load