'चिड़िया' ट्रेलर: इस बार कॉमेडी नही बल्कि गम्भीर भूमिका में दिखेंगे विनय पाठक!

Tuesday, May 20, 2025 12:31 IST
By Santa Banta News Network
हास्यबोध से दर्शकों को प्रभावित करने वाले अभिनेता विनय पाठक फिल्म 'चिड़िया' में गम्भीर भूमिका में नजर आने वाले हैं। हाल ही में मेकर्स द्वारा मूवी का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया है|

विनय ने भी ट्रेलर वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैन्स के साथ साँझा किया है| एक साक्षात्कार के दौरान विनय ने कहा है कि, "मैं फिल्म में एक हास्य भूमिका नहीं कर रहा। यह बेहद गम्भीर भूमिका है। इसमें मेरा अब तक का सबसे ज्यादा गम्भीर किरदार है।"

फिल्म 'चिड़िया' की पूरी कहानी एक छोटे बच्चे के जीवन के आस-पास घुमती दिखाई देती है| जो अपने जीवन में कठिनाइयों से लड़ता हुआ, सपनों को सच करने में लगा रहता है| विनय ट्रेलर वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखते हैं "चिड़िया - दो लड़कों, एक सपने और विश्वास करने के साहस की एक काव्यात्मक यात्रा। दुनिया भर के त्यौहारों पर मनाया जाने वाला, अब घर पर भी अपनी शुरुआत कर रहा है। 30 मई 2025 को चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। #चिड़िया #सिनेमाविदहार्ट'| देखिये चिड़िया ट्रेलर"



वीडियो जॉकी से अभिनेता बने विनय पाठक ने 'खोसला का घोंसला', 'भेजा फ्राय', 'चलो दिल्ली' और अन्य फिल्मों में अपनी भूमिका से दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया था| मेहरान अमरोही के निर्देशन में तैयार 'चिड़िया' एक हास्य और इमोशनल ड्रामा प्रधान रोमांचक फिल्म है| पूरी कहानी में कई हास्य दृश्य हैं लेकिन विनय इनमें से किसी दृश्य में नजर नहीं आएंगे और वह इस बार गम्भीर भूमिका नज़र आने वाले हैं।

विनय के अलावा अमृता सुभाष, स्वर कांबले, आयुष पाठक, इनामुलहक, ब्रिजेंद्र काला और हेतल गढ़ा जैसे कलाकार इस मजेदार कहानी का हिस्सा होने वाले हैं| की मीडिया वर्क्स एलएलपी ने इस फिल्म का निर्माण कार्य अपने हाथों में लिया है| अगर आप भी इमोशनल ड्रामा कहानियों के शौकीनों हैं तो 30 मई 2025 को फिल्म 'चिड़िया' को देखना मत भूलना|
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का टाइटल ट्रैक रिलीज़, फैन्स में दिखा उत्साह!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से फैन्स को दीवाना बना लिया था| अभिनेता ने

Tuesday, July 01, 2025
मालिक ट्रेलर: राजकुमार राव का अब तक का सबसे दमदार लुक, एक दमदार एक्शन ड्रामा!

टिप्स फिल्म्स और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स ने आधिकारिक तौर पर मालिक का दमदार ट्रेलर जारी कर दिया है, यह एक धमाकेदार

Tuesday, July 01, 2025
सरज़मीन फर्स्ट लुक: काजोल, पृथ्वीराज और इब्राहिम अली खान का खतरनाक पोस्टर रिलीज़!

जियो हॉटस्टार ने अपनी बहुप्रतीक्षित देशभक्ति ड्रामा 'सरज़मीन' का पहला लुक जारी कर दिया है और यह पहले से ही

Tuesday, July 01, 2025
ओमंग कुमार की रोमांटिक ड्रामा - 'सिला' के मोशन पोस्टर में हर्षवर्धन राणे और सादिया खतीब की शानदार केमिस्ट्री!

जी स्टूडियोज, ब्लू लोटस पिक्चर्स और स्टार्क एंटरटेनमेंट ने इनोवेशन इंडिया के साथ मिलकर अपनी आगामी रोमांटिक

Tuesday, July 01, 2025
परेश रावल ने हेरा फेरी 3 में वापसी की: फ्रैंचाइज़ तिकड़ी फिर से साथ आई!

बॉलीवुड कॉमेडी प्रशंसकों के लिए एक बड़ी अपडेट में, परेश रावल ने आधिकारिक तौर पर बहुप्रतीक्षित 'हेरा फेरी 3' में अपनी

Tuesday, July 01, 2025