साल 2016 में करिश्मा कपूर से अलग हो चुके उनके पूर्व पति संजय कपूर ने ली आखिरी साँस!

Friday, June 13, 2025 12:25 IST
By Santa Banta News Network
मुंबई फैमिली कोर्ट ने जून 13 साल 2016 सोमवार के दिन बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और संजय कपूर को तलाक की अनुमति दे दी थी। इसके बाद यह जोड़ा आधिकारिक तौर पर अलग हो गया था। उस समय पत्रकारों से बात करते हुए संजय के वकील अमन हिंगोरानी ने कहा था, "हमने फैमिली कोर्ट को बताया कि सुप्रीम कोर्ट में मामला सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझ गया है और शर्तें भी तय हो गई हैं। इसके बाद कोर्ट ने जोड़े को तलाक की अनुमति दे दी।" अब खबर आ रही है कि करिश्मा कपूर पूर्व पति संजय कपूर का हार्ट अटैक से निधन हो गया है|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पेशे से संजय कपूर सोना कॉमस्टार कंपनी के चेयरमैन थे| 53 साल की उम्र में बीते दिन गुरुवार को हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई है| मीडिया कब्रों की मानें तो वह इंग्लैंड में पोलो खेल रहे थे और उसी समय एक मधुमक्खी उनके मुहं में चली गई, जिसके कारण उनका हार्ट काम करना बंद कर गया था|

संजय कपूर और करिश्मा कपूर ने 2003 में शादी की थी। उन्होंने 2014 में आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दाखिल करने का फैसला किया, लेकिन करिश्मा द्वारा यह आरोप लगाए जाने के बाद कि संजय सहमति की शर्तों में उल्लिखित वित्तीय प्रतिबद्धताओं का पालन करने में विफल रहे हैं, उन्होंने याचिका वापस ले ली थी।

संजय ने अदालत में तर्क दिया था कि अभिनेत्री एक पत्नी, माँ और बहू के रूप में विफल रही है, और उसने केवल पैसे के लिए उससे शादी की थी। अभिनेत्री ने बाद में संजय और उनकी माँ के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया।

करिश्मा कपूर ने संजय से तलाक के समय वित्तीय समझौते के बारे में विस्तार से बताने से इनकार कर दिया था| लेकिन मामले से जुड़े एक अन्य वकील ने कहा था कि शर्तें वही हैं जो 2014 में तलाक की कार्यवाही शुरू होने पर तय की गई थीं। "करिश्मा संजय के पिता के घर (खार में) को अपने नाम पर स्थानांतरित करवाएंगी। संजय को बच्चों के लिए 14 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदने होंगे, जिस पर हर महीने करीब 10 लाख रुपये का ब्याज मिलेगा।"
बॉलीवुड ब्रेकिंग न्यूज़: आलिया भट्ट को उनकी ही निजी सेक्रेटरी वेदिका ने ठगा!

बॉलीवुड में तहलका मचा देने वाले एक बड़े धोखाधड़ी मामले में, आलिया भट्ट की पूर्व निजी सहायक, वेदिका प्रकाश शेट्टी को

Wednesday, July 09, 2025
हिप-हॉप कलाकार पैंथर ने अपने नए सिंगल 'मनवा' में अपने रोमांटिक पक्ष का खुलासा किया!

भारतीय हिप-हॉप की सबसे सहज और ईमानदार आवाज़ों में से एक के रूप में अपनी जगह पक्की करने के बाद, पैंथर

Wednesday, July 09, 2025
'आप जैसा कोई' के सेट पर श्रियाम भगनानी ने आयशा रज़ा के साथ अपने रिश्ते पर की खुलकर बात!

नेटफ्लिक्स और धर्माटिक एंटरटेनमेंट की आगामी रोमांटिक ड्रामा 'आप जैसा कोई' में नज़र आने वाली अभिनेत्री श्रियाम भगनानी

Wednesday, July 09, 2025
बॉलीवुड युवा एक्टर्स सारा अर्जुन आगामी थ्रिलर 'धुरंधर' में रणवीर सिंह के साथ चमकेंगी!

बॉलीवुड अपनी धमाकेदार जासूसी थ्रिलर फिल्म धुरंधर में एक नए चेहरे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है, और इसकी

Wednesday, July 09, 2025
'पंचायत सीजन 5' अनाउंसमेंट : प्रशंसकों की पसंदीदा सीरीज 2026 में प्राइम वीडियो पर फिर लौटेगी!

बहुत पसंद किया जाने वाला स्लाइस-ऑफ-लाइफ ड्रामा 'पंचायत' आधिकारिक तौर पर पांचवें सीजन के लिए लौट रहा है, प्राइम

Tuesday, July 08, 2025