साल 2016 में करिश्मा कपूर से अलग हो चुके उनके पूर्व पति संजय कपूर ने ली आखिरी साँस!

Friday, June 13, 2025 12:25 IST
By Santa Banta News Network
मुंबई फैमिली कोर्ट ने जून 13 साल 2016 सोमवार के दिन बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और संजय कपूर को तलाक की अनुमति दे दी थी। इसके बाद यह जोड़ा आधिकारिक तौर पर अलग हो गया था। उस समय पत्रकारों से बात करते हुए संजय के वकील अमन हिंगोरानी ने कहा था, "हमने फैमिली कोर्ट को बताया कि सुप्रीम कोर्ट में मामला सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझ गया है और शर्तें भी तय हो गई हैं। इसके बाद कोर्ट ने जोड़े को तलाक की अनुमति दे दी।" अब खबर आ रही है कि करिश्मा कपूर पूर्व पति संजय कपूर का हार्ट अटैक से निधन हो गया है|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पेशे से संजय कपूर सोना कॉमस्टार कंपनी के चेयरमैन थे| 53 साल की उम्र में बीते दिन गुरुवार को हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई है| मीडिया कब्रों की मानें तो वह इंग्लैंड में पोलो खेल रहे थे और उसी समय एक मधुमक्खी उनके मुहं में चली गई, जिसके कारण उनका हार्ट काम करना बंद कर गया था|

संजय कपूर और करिश्मा कपूर ने 2003 में शादी की थी। उन्होंने 2014 में आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दाखिल करने का फैसला किया, लेकिन करिश्मा द्वारा यह आरोप लगाए जाने के बाद कि संजय सहमति की शर्तों में उल्लिखित वित्तीय प्रतिबद्धताओं का पालन करने में विफल रहे हैं, उन्होंने याचिका वापस ले ली थी।

संजय ने अदालत में तर्क दिया था कि अभिनेत्री एक पत्नी, माँ और बहू के रूप में विफल रही है, और उसने केवल पैसे के लिए उससे शादी की थी। अभिनेत्री ने बाद में संजय और उनकी माँ के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया।

करिश्मा कपूर ने संजय से तलाक के समय वित्तीय समझौते के बारे में विस्तार से बताने से इनकार कर दिया था| लेकिन मामले से जुड़े एक अन्य वकील ने कहा था कि शर्तें वही हैं जो 2014 में तलाक की कार्यवाही शुरू होने पर तय की गई थीं। "करिश्मा संजय के पिता के घर (खार में) को अपने नाम पर स्थानांतरित करवाएंगी। संजय को बच्चों के लिए 14 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदने होंगे, जिस पर हर महीने करीब 10 लाख रुपये का ब्याज मिलेगा।"
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का टाइटल ट्रैक रिलीज़, फैन्स में दिखा उत्साह!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से फैन्स को दीवाना बना लिया था| अभिनेता ने

Tuesday, July 01, 2025
मालिक ट्रेलर: राजकुमार राव का अब तक का सबसे दमदार लुक, एक दमदार एक्शन ड्रामा!

टिप्स फिल्म्स और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स ने आधिकारिक तौर पर मालिक का दमदार ट्रेलर जारी कर दिया है, यह एक धमाकेदार

Tuesday, July 01, 2025
सरज़मीन फर्स्ट लुक: काजोल, पृथ्वीराज और इब्राहिम अली खान का खतरनाक पोस्टर रिलीज़!

जियो हॉटस्टार ने अपनी बहुप्रतीक्षित देशभक्ति ड्रामा 'सरज़मीन' का पहला लुक जारी कर दिया है और यह पहले से ही

Tuesday, July 01, 2025
ओमंग कुमार की रोमांटिक ड्रामा - 'सिला' के मोशन पोस्टर में हर्षवर्धन राणे और सादिया खतीब की शानदार केमिस्ट्री!

जी स्टूडियोज, ब्लू लोटस पिक्चर्स और स्टार्क एंटरटेनमेंट ने इनोवेशन इंडिया के साथ मिलकर अपनी आगामी रोमांटिक

Tuesday, July 01, 2025
परेश रावल ने हेरा फेरी 3 में वापसी की: फ्रैंचाइज़ तिकड़ी फिर से साथ आई!

बॉलीवुड कॉमेडी प्रशंसकों के लिए एक बड़ी अपडेट में, परेश रावल ने आधिकारिक तौर पर बहुप्रतीक्षित 'हेरा फेरी 3' में अपनी

Tuesday, July 01, 2025