डॉ. नेने से जलन होती है : अरशद

Monday, May 20, 2013 10:56 IST
By Santa Banta News Network
अभिनेता अरशद वारसी का कहना है कि तारिका माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने बहुत खुशकिस्मत हैं। उन्हें माधुरी जैसी खूबसूरत पत्नी मिली है इसलिए उन्हें उनसे जलन होती है। अरशद, माधुरी के साथ पहली बार 'डेढ़ इश्किया' में काम कर रहे हैं। अरशद ने यहां 'जॉली एलएलबी' के डीवीडी लांच के मौके पर कहा, "मुझे लगता है कि डॉ. नेने दुनिया के सबसे खुशकिस्मत इंसान हैं क्योंकि माधुरी बहुत ही सुंदर हैं।"

माधुरी ने अमेरिका में कार्यरत डॉ. नेने से 1999 में शादी की थी और विदेश चली गई थीं। 2011 में वह फिर बॉलीवुड लौट आईं।

अरशद ने कहा, "वह खूबसूरत हैं, बहुत प्यारी हैं, पूरी तरह पेशेवर हैं और उनके चेहरे पर हरदम मुस्कान रहती है साथ ही वह कमाल की अदाकारा हैं।"

'डेढ़ इश्किया' 2010 में आई 'इश्किया' का संस्करण है और इसके निर्देशक अभिषेक चौबे हैं। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और हुमा कुरैशी भी हैं।

'इश्किया' में अरशद ने बब्बन का किरदार किया था जो उनका पसंदीदा है। उन्होंने कहा, "मैंने आज तक बब्बन जैसा घृणित इंसान अपनी जिंदगी में नहीं देखा। बब्बन मेरी तरह नहीं है और मुझे वह पसंद है।"

45 वर्षीय अरशद को 'मुन्नाभाई' के लिए भी सराहा गया था।
समंदर किनारे माँ श्वेता तिवारी के साथ पलक का कातिलाना बिकिनी लुक वायरल!

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री की बेटी पलक तिवारी ने फिल्म 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था

Saturday, June 28, 2025
हनिया आमिर की कास्टिंग पर विवाद के बीच नीरू बाजवा ने 'सरदार जी 3' के सभी पोस्ट डिलीट किये!

पंजाबी हॉरर-कॉमेडी सरदार जी 3 पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर की कास्टिंग के बाद गरमागरम विवाद के केंद्र

Saturday, June 28, 2025
मेकर्स ने 'वॉर 2' को सिनेमाघरों में ग्लोबल आईमैक्स रिलीज करने का फैसला किया!

वाईआरएफ की ब्लॉकबस्टर स्पाई यूनिवर्स की साल की सबसे प्रतीक्षित एक्शन फिल्म वॉर 2 भारत में घरेलू रिलीज के साथ-साथ

Saturday, June 28, 2025
आलिया भट्ट ने उमराव जान स्क्रीनिंग में सिलसिला-प्रेरित लुक में रेखा का सदाबहार ग्लैमर दिखाया!

बॉलीवुड की पसंदीदा फैशनिस्टा और पावरहाउस परफॉर्मर आलिया भट्ट ने एक बार फिर अपनी स्टाइल का लोहा

Friday, June 27, 2025
रश्मिका मंदाना ने पॉवरफुल और खूंखार लुक से फैन्स को किया अचंभित, खतरनाक पोस्टर वायरल!

रश्मिका मंदाना फैशन सीन और सिल्वर स्क्रीन दोनों पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं, जिससे साबित होता है कि वह न केवल

Friday, June 27, 2025