जिया की मौत पर बॉलीवुड में शोक की लहर

Tuesday, June 04, 2013 16:46 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड अभिनेत्री नफीसा उर्फ जिया खान द्वारा खुदकुशी किए जाने की खबर से हैरान और शोकसंतप्त फिल्म बिरादरी को इतनी कम उम्र उनके दुनिया से इस तरह चले जाने का दुख है। ब्रिटेन में जन्मी और पली बढ़ी जिया सोमवार देर रात मुम्बई के जुहू स्थित सागर संगीत इमारत के अपने फ्लैट में फंदे से लटकी पाई गईं। उन्होंने 2007 में फिल्म 'निशब्द' से फिल्मी करियर की शुरुआत की और बाद में 'गजनी' और 'हाउसफुल' जैसी फिल्मों में काम किया।


अभिनेत्री दिया मिर्जा ने सबसे जिया की मौत की खबर इंटरनेट पर साझा करते हुए लिखा, "जिया को इस तरह से नहीं चले जाना था।"

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा, "क्या, सचमुच जिया खान ने आत्महत्या कर ली? विश्वास नहीं होता। क्या वजह रही होगी?"


अभिनेत्री दिया मिर्जा ने लिखा, "बुरा वक्त हमेशा के लिए नहीं होता, इस तरह हार नहीं मान लेनी चाहिए। इस तरह नहीं जाना चाहिए था जिया।"

सोनम कपूर ने लिखा, "बेहद दुखद और हैरान कर देने वाली खबर है। ईश्वर किसी को भी इतनी तकलीफ न दे कि वे इस तरह के कदम उठाने को मजबूर हों। जिया की आत्मा को शांति मिले।"

अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा, "मैंने जिया के साथ बहुत साल पहले काम किया था, वह जीवन से भरपूर लड़की थी। बड़े दुख की बात है कि उसने इस तरह का कदम उठा लिया।"

रितेश देशमुख ने लिखा, "जिया के साथ 'हाउसफुल' में काम किया था। उसकी मौत का दुख है। वह मेरी दोस्त थी। वह बहुत हंसमुख और जीवन से भरपूर लड़की थी।"


अमृता राव ने लिखा, "जिया की आत्मा को शांति मिले। इतनी कम उम्र और सुंदर लड़की को इतनी जल्दी नहीं जाना चाहिए था।"

मनोज वाजपेई ने लिखा, "बड़े दुख और हैरानी की बात है कि इतनी कम उम्र अभिनेत्री ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। जिया खान की आत्मा को शांति मिले।"
अनन्या पांडे ने प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर ट्रोलर को बताया असली सच, फैन्स हुए सॉक!

बॉलीवुड की सबसे चर्चित युवा सितारों में से एक अनन्या पांडे ने अपने बदलते शरीर को लेकर लगातार चल रही अटकलों पर अपनी

Saturday, May 17, 2025
धर्मा प्रोडक्शंस फ्रैंचाइज़ी 'दोस्ताना 2' का हिस्सा बनने जा रहे हैं विक्रांत मैसी और लक्ष्य!

अटकलों और देरी से भरे लंबे इंतजार के बाद, दोस्ताना 2 आधिकारिक तौर पर फिर से निर्माण में वापस आ गया है - इस बार

Saturday, May 17, 2025
जानकी बोदीवाला ने वश की कड़ी तैयारी के बारे में बताया हैरान करने वाला रहस्य!

अभिनेत्री जानकी बोदीवाला ने एक स्पष्ट रहस्योद्घाटन में गुजराती थ्रिलर वश में अपने ब्रेकआउट प्रदर्शन के लिए की गई

Saturday, May 17, 2025
डेलबर आर्या ने अपने फैन्स को बताया, 'डांस मुझे सचमुच खुश करता है'!

अभिनेत्री और कलाकार डेलबर आर्य, जो अपनी शानदार स्क्रीन उपस्थिति और भावपूर्ण प्रदर्शन से मनोरंजन उद्योग

Saturday, May 17, 2025
ऋतिक रोशन ने जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर फिल्म 'वॉर 2' के सरप्राइज का दिया मजेदार हिंट!

साल की सबसे प्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर में से एक वॉर 2 में बॉलीवुड और टॉलीवुड की मुलाकात होगी। 16 मई को सुपरस्टार

Saturday, May 17, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT