मेरे प्रयास से भारतीय गायकों के लिए रास्ता खुलेगा: प्रियंका

Sunday, July 14, 2013 15:43 IST
By Santa Banta News Network
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि अंतर्राष्ट्रीय संगीत के क्षेत्र में उनके प्रयास से दूसरे भारतीय गायकों के लिए आगे का रास्ता खुलेगा। प्रियंका ने अपने दो गीतों 'इन माई सिटी' और 'एक्जॉटिक' के जरिए अंतर्राष्ट्रीय संगीत की दुनिया में कदम रखा है।

प्रियंका ने शुक्रवार को अपने गीत 'एक्जॉटिक' के वीडियो लांच पर कहा, "संगीत की बात करें तो हमारे देश में एक से बढ़कर एक प्रतिभाएं मौजूद हैं। मुझे उम्मीद है कि मेरे बाद उन्हें भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका मिलेगा। मैं दूसरे भारतीय गायकों और संगीतकारों के लिए रास्ता बनाऊंगी।"

प्रियंका अपनी संगीत पारी को लेकर काफी उत्साहित हैं, लेकिन वह हिंदी फिल्मों में पाश्र्व गायन की परम्परा के बदलाव के पक्ष में नहीं हैं।

प्रियंका ने कहा, "भारतीय फिल्मों में अभिनेता-अभिनेत्रियां अपने लिए गीत स्वयं नहीं गाते। यह सिर्फ यहां होता है और यह फिल्मों की सफलता का एक बड़ा कारण है। हालांकि अमिताभ बच्चन सहित कुछ कलाकारों ने एक दो फिल्मों में गीत गाए हैं।"

उनके अंग्रेजी गीत 'एक्जॉटिक' में अंतर्राष्ट्रीय गायक पिटबुल ने भी प्रस्तुति दी है। प्रियंका ने गीत के कुछ अंश हिंदी में भी गाए हैं।
'सन ऑफ सरदार 2': अजय देवगन और मृणाल ठाकुर का 'नज़र बट्टू' सॉंग रिलीज़ होते ही वायरल!

सन ऑफ़ सरदार 2 का संगीत सभी के दिलों को छू गया है, चाहे वो जोशीला टाइटल ट्रैक हो, रूह को

Thursday, July 24, 2025
'पति पत्नी और पंगा' में हिना खान ने रॉकी जायसवाल के अटूट समर्थन के बारे में खुलकर की बात!

अपनी खूबसूरती और लचीलेपन के लिए जानी जाने वाली प्रशंसित टेलीविजन अभिनेत्री हिना खान ने

Thursday, July 24, 2025
काजोल और ट्विंकल खन्ना पहली बार स्क्रीन पर साथ - अक्षय ने मजाकिया अंदाज में दी प्रतिक्रिया!

एक रोमांचक और अप्रत्याशित मोड़ में, प्राइम वीडियो ने अपना नया सरप्राइज़ पेश किया है: एक बिल्कुल

Thursday, July 24, 2025
तनुश्री दत्ता वीडियो में रो पड़ीं: मुंबई स्थित घर में उत्पीड़न का आरोप, तत्काल मदद की मांग!

भारत के #MeToo आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता एक बार फिर

Thursday, July 24, 2025
कॉस्मेटिक प्रक्रिया के बाद सूजे हुए चेहरे को दिखाकर ऊर्फी जावेद ने ट्रोल्स को हंसी में बदला!

बेबाक बोल्ड इंटरनेट सनसनी और फैशन आइकन ऊर्फी जावेद एक बार फिर सुर्खियाँ बटोर रही हैं—लेकिन

Wednesday, July 23, 2025