श्रद्धा का नृत्य आइटम नंबर नहीं है: शक्ति

Friday, September 27, 2013 19:22 IST
By Santa Banta News Network
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर फिल्मकार करन जौहर की फिल्म 'उंगली' में एक आइटम नंबर करने जा रही हैं। वैसे उनके पिता और मशहूर फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर इसे आइटम नंबर की बजाय बच्चों का गाना बता रहे हैं। बुधवार को ब्रिटिश आउटडोर मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी योगेश लखानी की जन्मदिन पार्टी में शक्ति ने कहा, "यह आइटम गाना नहीं है। यह बच्चों का एक प्यारा सा गाना है। यह शानदार गीत है।"

क्या वह इसे देखेंगे? इस सवाल पर 55 वर्षीय शक्ति ने कहा, "मैं क्यों नहीं देखूंगा? मैं सभी के आइटम गाने देखता हूं।"

'उंगली' का निर्देशन रेनसिल डीसिल्वा कर रहे हैं। फिल्म में इमरान हाशमी, कंगना रनौत, रणदीप हुड्डा और संजय दत्त ने अभिनय किया है।

शक्ति ने कहा, "एक अभिनेता की कोई सीमा नहीं होनी चाहिए। मेरे बेटे ने अनुराग कश्यप की फिल्म 'अगली' में नृत्य के दौरान एक बदन दिखाने वाला दृश्य दिया है। बल्कि उसने अधोवस्त्र में नृत्य किया है। जब रणबीर कपूर ऐसा कर सकते हैं तो सिद्धांत कपूर क्यों नहीं कर सकता है?"

अनुराग कश्यप द्वारा लिखी व निर्देशित 'अगली' 11 अक्टूबर को प्रदर्शित होनी है। फिल्म में रोनित रॉय, गिरीष कुलकर्णी और तेजस्विनी कोल्हापुरे ने भी अभिनय किया है।
समंदर के पास अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करके नेहा शर्मा ने बढ़ाया सोश्ल मीडिया का तापमान!

हिंदी सिनेमा की युवा खुबसूरत अदाकारा नेहा शर्मा फिल्म 'तान्हाजी' से काफी लोकप्रियता हांसिल कर चुकी हैं| अभिनेत्री

Monday, April 21, 2025
सस्पेंस और थ्रिल से भरी रानी मुखर्जी स्टारर 'मर्दानी 3' की रिलीज़ डेट जारी!

फिल्म 'मर्दानी' और 'मर्दानी 2' से सबको हैरान करने के बाद रानी मुखर्जी अब इस कहानी का तीसरा भाग 'मर्दानी 3' लेकर

Monday, April 21, 2025
रुबीना और असीम के झगड़े से लेकर लवकेश कटारिया के मेंटर टेकओवर तक, 'बैटलग्राउंड' शो ने हर तरफ से वायरल!

एक सप्ताह बीत गया, घर में अराजकता का माहौल था और बैटलग्राउंड पीछे हटने को तैयार नहीं था। इस सप्ताह बैटलग्राउंड

Tuesday, April 15, 2025
अमेज़ॅन एमएक्स प्लेयर शो 'हिप हॉप इंडिया एस 2' में रूल ब्रेकरज़ के लिए लड़े मलाइका अरोड़ा और रेमो!

युद्ध की रेखाएँ खींच दी गई हैं, और आग आधिकारिक रूप से प्रज्वलित हो गई है। इस हफ़्ते रियलमी हिप हॉप इंडिया एस 2, जो

Tuesday, April 15, 2025
स्टार प्लस के शो 'कभी नीम नीम कभी शहद' के लीड अबरार काज़ी ने खोले अपने किरदार उदय के बारे में राज़!

स्टार प्लस एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है अपने नए शो 'कभी नीम नीम कभी शहद' के साथ। ये शो एक

Tuesday, April 15, 2025