लता मंगेशकर को पहला यश चोपड़ा स्मृति पुरस्कार

Monday, October 21, 2013 16:09 IST
By Santa Banta News Network
दिग्गज फिल्मकार यश चोपड़ा की पहली पुण्यतिथि पर यहां एक भव्य समारोह में स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को पहला यश चोपड़ा समृति पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार उन्हें शनिवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने प्रदान किया।

तिवारी ने कहा, "लता मंगेशकर खूबसूरत आवाज से समृद्ध हैं। वह भारतीय संगीत जगत की शान हैं और एक जीवंत किंवदंती हैं।"

दिवंगत फिल्म निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा को समर्पित यश चोपड़ा स्मृति पुरस्कार की स्थापना टी. सुब्बारामी रेड्डी की टीएसआर संस्था द्वारा की गई है।

यह पुरस्कार प्रति वर्ष कला और संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को दिया जाता है। पुरस्कार के रूप में 10 लाख रुपये का चेक और प्रशस्तिपत्र दिया जाता है।

1942 में अपने गायन करियर की शुरुआत करने वाली लता मंगेशकर सात दशकों से अधिक समय से गा रही हैं। 36 भारतीय और विदेशी भाषाओं में गायन के अलावा वह हिन्दी फिल्मों में एक हजार से अधिक गीत गा चुकी हैं।

पुरस्कार समारोह में पर यश चोपड़ा की पत्नी पामेला, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री प्रफुल्ल पटेल, पुरस्कार निर्णायक अनिल कपूर, हेमा मालिनी, सिमी ग्रेवाल, टी. सुब्बारामी रेड्डी मौजूद थे। फिल्मकारों में सुभाष घई और बोनी कपूर के अलावा अभिनेत्री श्रीदेवी, अक्षय कुमार, रानी मुखर्जी, गायिका अल्का याग्निक और अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद थे।
ब्लैक एंड व्हाइट बिकिनी पहन पूल किनारे खड़ी हो कर पूनम पांडे ने दिये कामुक पोज़!

भारतीय मॉडल और एक्टर्स पूनम पांडे हमेशा ही सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और सेक्सी फोटो, वीडियो शेयर करके फैंस को

Tuesday, June 10, 2025
शिल्पा शेट्टी ने क्रोएशिया में गोल्डन अंदाज़ के साथ मनाया अपना 50 वां जन्मदिन!

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय सेलेब्रिटीज़ में से एक हैं। वह अपनी निजी जिंदगी से लेकर

Tuesday, June 10, 2025
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में धमाकेदार तरीके से हुई नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी!

पंजाब की कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे और कॉमेडियन नवजोत सिंह सिद्धू को पुलवामा आतंकी हमले पर उनके

Monday, June 09, 2025
आशीष दीक्षित ने कैमरे के पीछे भी अपनी ब्रह्मचारी भूमिका को बखूबी निभाया!

एक ऐसे उद्योग में जहां रोमांटिक केमिस्ट्री अक्सर केंद्र में रहती है, अभिनेता आशीष दीक्षित एक ब्रह्मचारी पति की भूमिका

Monday, June 09, 2025
ईशा गुप्ता के ब्लैक बिकिनी कामुक लुक ने की हॉटनेस की सारी हदें पार, वीडियो वायरल!

सोश्ल मीडिया पर ट्रैंडिंग मॉडल ईशा गुप्ता ने एक बार फिर से अपने सेक्सी फिगर के द्वारा लोगों का खूब ध्यान आकर्षित किया

Monday, June 09, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT