फिल्मकार मेहुल कुमार हिरासत में

Monday, November 18, 2013 13:50 IST
By Santa Banta News Network
'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' जैसी फिल्में बनाने के लिए पहचाने जाने वाले फिल्मकार मेहुल कुमार को गबन के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। कुमार को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ फिल्म निर्माण कंपनी पॉपुलर एंटरटेनमेंट नेटवर्क्‍स लिमिटेड (पेन लिमिटेड) के मालिक जयंतीलाल गडा ने अदालत में मुकदमा दर्ज किया है। गडा का दावा है कि उन्होंने कुमार को दो फिल्मों के निर्माण के लिए छह करोड़ रुपये दिए लेकिन कुमार ने उसमें से आधी राशि गुजरात के जामनगर में मॉल के निर्माण में लगा दी।

जुहू पुलिस थाने के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "अदालत ने मेहुल कुमार को न्यायिक हिरासत में ले लिया है। उन्हें गिरफ्तार कर आर्थर रोड जेल भेजा जा चुका है।"

कुमार ने साल 2000 में गडा से दो फिल्मों के निर्माण के लिए रुपये लिए थे। जबकि उन्होंने एक ही फिल्म बनाई और बाकी रुपये वापस नहीं किए।

गडा ने 2010 में अदालत से दरख्वास्त की और अदालत ने उनकी शिकायत के आधार पर जुहू पुलिस को कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन करने का आदेश दिया।

गडा को अब न्याय मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, "पहले उन्होंने तीन करोड़ की लागत से फिल्म 'कितने दूर कितने पास' (2002) बनाई, लेकिन दूसरी फिल्म शुरू नहीं हुई।"

गडा ने आगे कहा, "उन्होंने फिल्म निर्माण की रकम अपने गृह नगर जामनगर में मॉल के निर्माण में खर्च कर दी। मुझे खुशी है कि वह अब हिरासत में हैं और मुझे भरोसा है कि न्याय मिलेगा।"
ब्लैक एंड व्हाइट बिकिनी पहन पूल किनारे खड़ी हो कर पूनम पांडे ने दिये कामुक पोज़!

भारतीय मॉडल और एक्टर्स पूनम पांडे हमेशा ही सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और सेक्सी फोटो, वीडियो शेयर करके फैंस को

Tuesday, June 10, 2025
शिल्पा शेट्टी ने क्रोएशिया में गोल्डन अंदाज़ के साथ मनाया अपना 50 वां जन्मदिन!

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय सेलेब्रिटीज़ में से एक हैं। वह अपनी निजी जिंदगी से लेकर

Tuesday, June 10, 2025
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में धमाकेदार तरीके से हुई नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी!

पंजाब की कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे और कॉमेडियन नवजोत सिंह सिद्धू को पुलवामा आतंकी हमले पर उनके

Monday, June 09, 2025
आशीष दीक्षित ने कैमरे के पीछे भी अपनी ब्रह्मचारी भूमिका को बखूबी निभाया!

एक ऐसे उद्योग में जहां रोमांटिक केमिस्ट्री अक्सर केंद्र में रहती है, अभिनेता आशीष दीक्षित एक ब्रह्मचारी पति की भूमिका

Monday, June 09, 2025
ईशा गुप्ता के ब्लैक बिकिनी कामुक लुक ने की हॉटनेस की सारी हदें पार, वीडियो वायरल!

सोश्ल मीडिया पर ट्रैंडिंग मॉडल ईशा गुप्ता ने एक बार फिर से अपने सेक्सी फिगर के द्वारा लोगों का खूब ध्यान आकर्षित किया

Monday, June 09, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT